{"_id":"595d3e0b4f1c1be7448b458d","slug":"41499282955-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईस्ट-वेस्ट कारिडोर से बहादुरगढ़ को भी होगा फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईस्ट-वेस्ट कारिडोर से बहादुरगढ़ को भी होगा फायदा
Updated Thu, 06 Jul 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
टीकरी बॉर्डर से आनंद विहार तक का सफर कुछ समय पश्चात बहुत आसान होने वाला है। इसके लिए दिल्ली सरकार एलिवेटिड कॉरिडोर बनाएगी। फिलहाल चल रही कुछ तकनीकी अड़चनें दूर होने के बाद दिल्ली और केंद्र सरकार इस प्रोजेक्ट को हरी झंडी दिखा सकती हैं। रोड बनने से बहादुरगढ़ ही नहीं, रोहतक की ओर से आकर आनंद विहार की ओर जाने-आने वाले हजारों लोगों को सुविधा होगी।
पूर्वी दिल्ली से पश्चिमी दिल्ली की ओर आने-जाने वाले वाहनों की वजह से दिल्ली में कई सड़कों पर घंटों जाम लग जाता है। जाम में फंसने से लोगों का समय तो नष्ट होता ही है, ईंधन बर्बाद होता है और पर्यावरण को भी नुकसान होता है। संबंधित प्रशासनिक अधिकारी इस समस्या के समाधान के लिए अर्से से विचार विमर्श करते रहे हैं। दिल्ली सरकार इसके लिए पूर्वी दिल्ली और पश्चिमी दिल्ली में नान स्टॉप आवागमन सुनिश्चित करने के लिए एलिवेटिड वे का निर्माण करेगी। छह लेन का यह मार्ग लगभग 29 किलोमीटर लंबा होगा। यह पूरा रोड सिगनल फ्री होगा। फिलहाल कार द्वारा टीकरी बार्डर से आनंद विहार तक का सफर तय करने में कम से कम डेढ़ घंटे का वक्त लगता है। यह कॉरिडोर शुरू होने पर लोगों को पहाड़गंज, करोलबाग व रामपुरा जैसे दर्जनों स्थानों पर भीड़ की वजह से लगने वाले जाम से छुटकारा मिल जाएगा और यह सफर करीब 30 मिनट का रह जाएगा।
आनंद विहार रेलवे स्टेशन से शुरू होकर यह मार्ग कड़कडड़ूमा, विकास मार्ग, आईटीओ न दीनदयाल उपाध्याय मार्ग से सेंट्रल दिल्ली में प्रवेश कर जाएगा। फिर पंजाबी बाग, पीरागढ़ी, नांगलोई, मुंडका होते हुए नेशनल हाइवे-9 पर बहादुरगढ़ से सटे टीकरी बार्डर तक आएगा। रोहतक की ओर से आकर आनंद विहार व यूपी की तरफ जाने वाले वाहन भी टीकरी बार्डर से इस कॉरीडोर के जरिए अपना कीमती समय बचा सकेंगे।
विज्ञापन
इस कॉरिडोर के निर्माण पर करीब 3000 करोड़ रुपये लागत आने की संभावना है। दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग मंत्री सत्येंद्र जैन के मुताबिक, इस एलिवेटिड वे को रेलवे स्टेशन दिल्ली के पास डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्ग से रेल लाइन क्रास कराने में तकनीकी अड़चनें आ रही हैं। इस समस्या के समाधान के लिए रेलवे से पुन: निवेदन किया गया है। टीकरी बार्डर के पास व्यवसाय करने वाले बिहारी लाल व ऋषिप्रकाश ने कहा कि फिलहाल उन्हें आनंद विहार रूट पर जाने में बहुत कठिनाई होती है। यह रोड बनने से बहुत सुविधा होगी।
- छह लेन का बनेगा ये 29 किलोमीटर लंबा एलिवेटिड रोड
- अब लगते हैं डेढ़ घंटे, फिर 30 मिनट में पूरा हो जाएगा सफर