फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   40 thousand rupees robbed from a young man who came out of the bank

बैंक से बाहर निकले युवक से 40 हजार रुपये लूटे

Mon, 11 Jan 2021 11:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
40 thousand rupees robbed from a young man who came out of the bank
बादली में पंजाब नेशलन बैंक के बाहर दो बदमाशों ने युवक से 40 हजार रुपये लूट लिए। सोमवार दोपहर ढाई बजे हुई लूट के बारे में युवक ने बादली थाना पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की शिकायत लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल अभी तक आरोपियों का सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन

गुभाना गांव निवासी खेतीबाड़ी करने वाला सतीश सोमवार की दोपहर में पंजाब नेशनल बैंक से निकाल कर घर जा रहा था। सतीश जब बैंक से बाहर निकला तो कुछ ही कदम की दूरी पर उसके साथ लूट की वारदात हो गई। पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि बैंक के बाहर दो युवकों ने उसके जबरदस्ती करते हुए बैंक से निकाले गए चालीस हजार रुपये लूट लिए। सतीश के अनुसार दोनों युवक पैदल आए थे और चार-पांच कदम उसके साथ चलने के बाद वारदात को अंजाम देने के बाद पैदल ही भाग गए। बचाव में उसने शोर मचाया तो आसपास के दुकानदार और राहगीर एकत्रित हो गए, मगर तब तक लुटेरे भाग चुके थे। सूचना मिलते ही बादली थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की शिकायत लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस आसपास के दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, लेकिन अभी तक आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है। थाना प्रभारी बाबूलाल ने बताया कि सतीश की शिकायत पर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed