फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   4 days left to update Aadhaar card, last date is 14th March

Jhajjar-Bahadurgarh News: आधार कार्ड अपडेट करने के 4 दिन शेष, 14 मार्च आखिरी तारीख

Sun, 10 Mar 2024 09:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 10 Mar 2024 09:12 PM IST
विज्ञापन
4 days left to update Aadhaar card, last date is 14th March
झज्जर। डीसी शक्ति सिंह ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में आधार कार्ड सबसे अहम दस्तावेज है और 8 से 10 साल पुराने आधार कार्ड को अपडेट करना जरूरी है। 14 मार्च तक फ्री में आधार अपडेट किया जा सकता है। आधार कार्ड को अपडेट करने का कार्य धारक स्वयं भी वेबसाइट पर जाकर कर सकता है। इसके अलावा किसी भी सीएससी व आधार सेंटर पर जाकर करवाया जा सकता है।
विज्ञापन

डीसी ने आमजन से आह्वान करते हुए कहा कि जिन व्यक्तियों ने पिछले आठ या दस सालों में आधार कार्ड को अपडेट नहीं कराया है, वे अपने आधार कार्ड में समय रहते अपडेशन जरूर करवा लें ताकि उन्हें भविष्य में सरकारी योजना का लाभ लेने व अन्य किसी प्रयोजन में समस्या पेश न आए। आधार कार्ड को अपडेट के लिए जो दस्तावेज इस्तेमाल करते हैं उस पर आपका नाम, जन्मतिथि सही होनी चाहिए। उपायुक्त ने कहा कि आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए रिहायशी प्रमाण पत्र या अन्य निर्धारित पहचान पत्र ऑनलाइन अपलोड करना होगा। आधार कार्ड धारक द्वारा ऑनलाइन अपडेट करने पर किसी प्रकार के शुल्क की अदायगी नहीं करनी होगी। उन्होंने बताया कि आधार कार्ड धारक माईआधारपोर्टल से आधार ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं, वहीं माई आधारएप में जहां पहचान पत्र के प्रमाण के रूप में स्वीकार्य दस्तावेजों की सूची भी है और पते का प्रमाण भी उपलब्ध है। उन्होंने जिलावासियों से इस निशुल्क सेवा का लाभ उठाते हुए आधार कार्ड अपडेट कराने का आह्वान किया है, साथ ही ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठाने के लिए अपने मोबाइल नंबर को आधार में अपडेट रखने की सलाह दी है।
विज्ञापन



अपडेशन के लिए ये दस्तावेज जरूरी
प्रूफ में मनरेगा जॉब कार्ड, पेंशन कार्ड, पासपोर्ट, सेना कैंटीन कार्ड, डेट ऑफ बर्थ, जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट. पैन कार्ड, मार्क शीट्स, एसएसएलसी बुक व सर्टिफिकेट, आईडी प्रूफ, पासपोर्ट, पैन कार्ड, राशन कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, एड्रेस प्रूफ, पासपोर्ट, बैंक स्टेटमेंट, पासबुक, राशन कार्ड, डाकघर खाता विवरण, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, बिजली बिल, पानी का बिल लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed