फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   34 thousand cash, mobile and silver works stolen from sweet shop.

मिठाई की दुकान से नौकर ने 34 हजार की नकदी, मोबाइल और चांदी वर्क किया चोरी

Fri, 18 Sep 2020 01:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
34 thousand cash, mobile and silver works stolen from sweet shop.
बहादुरगढ़। शहर की बैंक कॉलोनी स्थित बीकानेर स्वीट कॉर्नर से बुधवार रात को दुकान पर ही पूर्व में काम करने वाला नौकर 34 हजार रुपये की नकदी, मोबाइल फोन और हजारों रुपये का केरर, चादी वर्क चुरा ले गया। दुकान में लगे सीसीटीवी में नौकर की करतूत पकड़ी गई। पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की गई है।
विज्ञापन

राजस्थान के जिला नागौर के गांव नारुवा हनुमान नगर निवासी सुखदेव ने बताया कि उसने 10 साल से बैंक कॉलोनी के कोने पर बीकानेर स्वीट कॉर्नर के नाम से दुकान बना रखी है। इस दुकान पर हमारे रिश्तेदार संपत सिंह और राकेश काम करते हैं। धौलपुर निवासी महेश उर्फ कृष्णकांत और सोनू भी पहले काम करते थे। करीब 25 दिन पहले महेश उर्फ कृष्णकांत काम छोड़कर चला गया था। गत 15 सितंबर को फिर काम करने आ गया जिसको मैंने कहा कि हमारे पास अब काम नहीं है तो बुधवार को महेश उर्फ कृष्णकांत अपने साथी को भी अपने साथ ले गया। फिर मैंने रात साढे़ नौ बजे दुकान को बंद कर दिया। संपत सिंह और राकेश दुकान के ऊपर बने कमरे में रहते हैं। वीरवार सुबह 7 बजे मैं दुकान पर आया तो देखा कि दुकान में लगी खिड़की की कुंडी उखड़ी हुई मिली। मैंने अंदर जाकर दुकान को चेक किया तो दुकान से करीब 34 हजार की नकदी, हजारों रुपये का केसर और चांदी का वर्क जो मिठाई पर लगाया जाता है और संपत सिंह का मोबाइल फोन चोरी पाए गए। मैंने अपनी दुकान में लगे सीसीटीवी की फुटेज को चैक किया तो पाया कि महेश ने दुकान में चोरी की है। पुलिस ने महेश के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed