फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   नाला ओवरफ्लो होने से दूषित पानी सड़क पर जमा, लोग परेशान

नाला ओवरफ्लो होने से दूषित पानी सड़क पर जमा, लोग परेशान

Sun, 14 Apr 2019 01:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
नाला ओवरफ्लो होने से दूषित पानी सड़क पर जमा, लोग परेशान
चरखी दादरी। लोहारू रोड पर सड़क के दोनों तरफ दूषित पानी की निकासी के लिए बनाए गए नाले ओवरफ्लो कर रहे हैं। इसके चलते दूषित पानी सड़क पर जमा है और लोग भारी परेशान हैं। पिछले एक वर्ष से यह समस्या झेल रहे लोगों ने शनिवार को नगर परिषद के खिलाफ रोष जाहिर किया। इन लोगों ने नप अधिकारियों पर समस्या की अनदेखी का आरोप लगाया है। वहीं, दुकानदारों का कहना है कि प्रतिष्ठानों के आगे दूषित पानी जमा होने से उनकी ग्राहकी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना है कि ओवरफ्लो की समस्या पिछले करीब एक साल से बनी हुई है और इस संबंध में नप अधिकारियों को दर्जनों शिकायतें सौंप चुके हैं। इसके बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। दुकानदारों का कहना है कि दूषित पानी जमा होने से उनका दुकान के अंदर बैठना भी दुभर हो गया है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

नगर परिषद ने मेजबान चौक से लोहरू रोड बरसाती नाला बनाया हुआ है। नाले की समय पर सफाई नहीं होने से अक्सर पानी दुकानों के सामने जमा रहता है। दुकानदारों ने बताया कि पिछले एक साल से वो ये परेशानी झेल रहे हैं और इसके चलते उनकी ग्राहकी 50 प्रतिशत तक प्रभावित है। इस संबंध में वो वार्ड पार्षद को भी शिकायत सौंप चुके हैं और अधिकारियों के संज्ञान में मामला होने के बाद भी समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे। बारिश के मौसम तो नाले की सफाई न होने के कारण दूषित पानी मेन सड़क पर एक से डेढ़ फुट तक जमा हो जाता है। दुकानदारों का कहना है कि अगर नगर परिषद ने जल्द नाले की सफाई नहीं करवाई तो वो कड़े कदम उठाने को विवश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed