{"_id":"5c57388bbdec22270200d56d","slug":"31549219979-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाल्मीकि नगर में नशा बिक्री रोकेगी दस सदस्यीय कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाल्मीकि नगर में नशा बिक्री रोकेगी दस सदस्यीय कमेटी
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। शहर के वाल्मीकि नगर में नशा पर रोकथाम लगाने के लिए बस्ती के लोगों ने 10 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। रविवार को पुलिस व बस्ती के लोगों की बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता वार्ड के पार्षद विनोद कुमार ने की।
बैठक में थाना प्रभारी दलबीर सिंह ने कहा कि बस्ती में नशीला पदार्थ शराब, सुल्फा आदि की नाजायज तौर पर बिक्री व सेवन संबंधी शिकायतें पुलिस को काफी समय से मिलती आ रही हैं । जिसका युवा पीढ़ी पर इसका प्रतिकूल असर पड़ रहा है। थाना प्रभारी ने बैठक में बस्तीवासियों के समक्ष कहा कि नशा समाज को दीमक की तरह खत्म कर रहा है। नशा करने वाले व्यक्ति का समाज में सम्मान नहीं होता। बैठक के बाद वाल्मीकि नगर के लोगों की नशा की रोकथाम के लिए 10 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। इस कमेटी में बस्ती के मौजिज लोगों को शामिल किया गया है। वार्ड के पार्षद विनोद कुमार ने बताया कि बस्ती के लोग पुलिस प्रशासन को इस बुराई पर रोकथाम के लिए पूर्ण सहयोग करेंगे। इस अवसर पर पूर्व पार्षद सुंदर, एडवोकेट विजय चौहान, दीपक कुमार, श्रीभगवान, कृष्ण कुमार, अर्जुन, शोकीन, सतबीर, कौशल आदि बस्ती के लोग मौजूद थे।
एसएचओ साह्ब! शराब व सट्टे की लत उजाड़ रही घर
बैठक के बाद थाना प्रभारी दलबीर सिंह ने स्थानीय लोगों से समस्याएं भी पूछी। इस पर महिलाओं ने खड़े होकर कहा कि एसएचओ साहब सट्टे और शराब की लत हमारे घर उजाड़ रही है। दिनभर मेहनती-मजदूरी कर परिवार के मुखिया या अन्य सदस्य जो कमाई करते हैं शाम को उसे शराब या सट्टे में उड़ा देते हैं। घरों में भूखे मरने तक की नौबत कई बार आ जाती है।