{"_id":"5c3e329dbdec2273554f3e58","slug":"31547580061-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे दिन भी सर्वे टीम शहर में डाले रही डेरा, नप की स्पेशल टीमों ने जारी रखा सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे दिन भी सर्वे टीम शहर में डाले रही डेरा, नप की स्पेशल टीमों ने जारी रखा सफाई अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चरखी दादरी। स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए आई टीम तीसरे दिन भी शहर में डेरा डाले रही। टीम ने अलग-अलग जगहों पर जाकर स्वच्छता के दावों का जायजा लिया और अनियमितताओं को अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। सूत्रों की मानें तो मंगलवार शाम टीम दादरी से वापस लौट गई। हालांकि अधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि किसी ने नहीं की है। दूसरी ओर सर्वे टीम ने मीडिया के सामने कोई भी अनियमितता उजागर करने से इंकार कर दिया। टीम का तर्क था कि शहर के हालातों की रिपोर्ट सीधा आला अधिकारियों को सौंपी जाएगी। सर्वेक्षण टीम के ग्राउंड पर होने के चलते नगर परिषद की स्पेशल टीमों के अलावा अधिकारी भी तीसरे दिन फील्ड में उतरे नजर आए। इस दौरान नगर परिषद के पीछे बने अस्थायी डंपिंग प्वाइंट को बंद किया गया। यहां से दो ट्राली कचरा उठान के बाद अधिकारियों ने मिट्टी डलवाकर जगह को समतल कर दिया। सेनेटरी इंस्पेक्टर विजय शर्मा ने बताया कि अब यहां कूड़ा खुले में डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसी कड़ी में मंगलवार को पांच रेहड़ी धारकों के चालान भी काटे गए।
नप अधिकारियों ने दो स्पेशल टीमों से पंच नंद चौक से लेकर कालेज मोड़ तक सफाई अभियान चलवाया और इस दौरान खाली प्लाटों और सड़क किनारे से एक ट्राली कचरे का उठान किया गया। दूसरी ओर सर्वे टीम ने तीसरे दिन भी शहर के लोगों से स्वच्छता संबंधी फीड बैक लिया। इस दौरान कुछ लोगों ने सफाई व्यवस्था के प्रति नाराजगी जाहिर की। वार्ड एक, चार, 17, 19 सहित टीम ने वाल्मीकि बस्ती की सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया और इस दौरान तीन जगहों पर कचरे के