{"_id":"5bf5b311bdec2269bd06b758","slug":"31542828817-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी स्मिति चौधरी ने संभाला कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी स्मिति चौधरी ने संभाला कार्यभार
Updated Thu, 22 Nov 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
एसपी स्मिति चौधरी ने संभाला कार्यभार
चरखी दादरी। स्मिति चौधरी ने चरखी दादरी में एसपी का कार्यभार संभाल लिया है। वे जिला पुलिस की मकान संभालने वाली पहली एसपी हैं। हिमांशु गर्ग का तबादला होने के बाद चरखी दादरी जिले में अब स्मिति चौधरी ने एसपी का कार्यभार संभाला है। वे ब्यूरोक्रेसी में तैनात थीं। जिला बनने के बाद उनसे पहले अब तक दो एसपी अपनी सेवाएं दे चुके हैं और जिले के लिए यह तीसरी एसपी है। मंगलवार को शहर के गणमान्य लोगों ने एसपी हिमांशु गर्ग को उपहार भेंट कर विदाई दी थी। बुधवार को नए एसपी के कार्यालय पहुंचने पर उनका पुलिस अधिकारियों ने स्वागत किया और पुलिस की टुकड़ी ने उन्हें सलामी दी। इस अवसर पर डीएसपी हेड क्वार्टर प्रदीप नैन, सदर थाना प्रभारी जगराम, सुरक्षा शाखा इंचार्ज मंजीत अहलावत, पुलिस प्रवक्ता अशोक कुमार व सुरेंद्र दांगी आदि विभिन्न शाखाओं के पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
फोटो--29
एसपी स्मिति चौधरी को सलामी देती पुलिस टुकड़ी।