{"_id":"5bd76201bdec2269a77165d3","slug":"31540841985-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सकों के साथ हो रही वारदातों से आईएमए में रोष, डीसी को ज्ञापन सौंपकर दी पलायन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सकों के साथ हो रही वारदातों से आईएमए में रोष, डीसी को ज्ञापन सौंपकर दी पलायन की चेतावनी
Updated Tue, 30 Oct 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। चिकित्सकों के साथ लगातार हो रहीं आपराधिक घटनाओं से आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) में रोष है। सोमवार को जिला इकाई ने लघु सचिवालय पहुंचकर उपायुक्त अजय सिंह तोमर से मुलाकात कर उनको मांगपत्र सौंपा। इसमें करीब 23 माह पहले डॉ. केएल बाबा हत्याकांड को ट्रेस करने की मांग की गई। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर चिकित्सकों के साथ हो रही आपराधिक वारदातों को नहीं रोका गया तो एसोसिएशन के सभी चिकित्सक पलायन करने को विवश होंगे।
सोमवार सुबह करीब साढ़े 11 आईएमए जिला प्रधान एसके खेतान और सचिव अरविंद गर्ग की अगुवाई में एसोसिएशन से जुड़े चिकित्सक लघु सचिवालय पहुंचे और जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के जरिए चिकित्सकों ने 16 अक्तूबर को रेवाड़ी में एक हॉस्पिटल में रंगदारी न देने पर अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग की कड़ी निंदा की गई और जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने की मांग पुलिस प्रशासन से की। सचिव अरविंद गर्ग ने बताया कि दूसरों को जीवन देने वाले चिकित्सक ही जब प्रदेश में सुरक्षित नहीं है तो आम जनता की सुरक्षा की क्या उम्मीद कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि भिवानी निवासी चिकित्सक डॉ. केएल बाबा का 12 दिसंबर 2016 को अपहरण करने के बाद बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। उनकी गाड़ी और शव अलग-अलग जगहों से बरामद हुए थे। इस मामले को करीब दो साल बीतने को हैं लेकिन अब तक पुलिस हत्यारों का सुराग नहीं लगा पाई है। इस समयावधि में एक पुलिस अधीक्षक का ट्रांसफर भी चुका है जबकि जो दो एसआईटी बनाई गई थीं उनके हाथ भी खाली हैं। आईएमए जिला पदाधिकारियों ने बताया कि बाबा हत्याकांड के लिए वो चार बार सीएम से मिल चुके हैं लेकिन फिर भी नतीजा सिफर है।