{"_id":"5ba00bb6867a5501346c2fc0","slug":"31537215414-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने जुटाए सबूत, हत्यारों की तलाश में दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने जुटाए सबूत, हत्यारों की तलाश में दबिश
Updated Tue, 18 Sep 2018 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़। दादरी तोए में शनिवार रात 10:30 बजे एक वृद्ध महिला की कुल्हाड़ी मार कर हत्या कर दी गई थी। परिजनों ने जिसका आरोप लड़की के भाइयों पर लगाया था। पुलिस ने इस मामले में रविवार को घटना स्थल पर पहुंच कर सुबूत जुटाए। पुलिस ने कहा कि आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है।
यह था मामला
युवक-युवती के प्रेम विवाह करने के बाद गांव दादरी तोए के दो परिवारों में चल रही रंजिश में शनिवार की रात एक महिला की जान चली गई। मृतका की पहचान धनपति (48) पत्नी रघबीर के तौर पर हुई है। दरअसल, धनपति के चार बेटे हैं। सबसे छोटे बेटे पवन ने 9 माह पहले गांव की ही एक युवती से प्रेम विवाह (कोर्ट मैरिज) कर लिया था। शादी करके वे दोनों तो गांव से बाहर रहे हैं, लेकिन उक्त दोनों परिवारों में रंजिश चल रही है। कई बार झगड़े हो चुके हैं। बताते हैं कि शनिवार रात को धनपति और उसके पति रघबीर कमरे के बाहर शेड के नीचे सो रहे थे। इसी दौरान युवती का भाई रवि और राजू इनके यहां आ गए। रवि और राजू ने सो रही धनपति पर कुल्हाड़ी और रॉड से वार किए। जख्मी धनपति चिल्लाई तो सबकी नींद खुली। मौका पाकर दोनों आरोपी भाग गए। धनपति के सिर और पसलियों में गंभीर चोटें आई। परिजनों ने खून से लथपथ धनपति को संभाला और झज्जर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
आरोपियों की तलाश की जा रही : इंचार्ज
शिकायतकर्ता के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- रूपेश कुमार, इंचार्ज, दुलीना चौकी