फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   लंबे समय बाद रानीला के ग्रामीणों की बुझेगी प्यास

लंबे समय बाद रानीला के ग्रामीणों की बुझेगी प्यास

Mon, 15 Jan 2018 12:05 AM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
लंबे समय बाद रानीला के ग्रामीणों की बुझेगी प्यास
लंबे समय बाद रानीला के ग्रामीणों की बुझेगी प्यास
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
करीब 15 हजार की आबादी के गांव रानीला के लोगों की अब पानी की प्यास बुझ सकेगी। लंबे समय से प्रतिक्षित जलघर में अब नियमित रूप से पानी की आपूर्ति होगी। जनस्वास्थ्य विभाग इस गांव के लिए 10 किलोमीटर लंबी पेयजल लाइन बिछाएगा। इस गांव में दो वाटर टैंक हैं लेकिन लंबे समय से लोग पेयजल की समस्या से जूझते आ रहे हैं। ग्रामीण समय- समय पर जलघरों पर ताला जड़ रोष प्रदर्शन कर चुके हैं।
पिछले काफी समय से गांव रानीला में पेयजल का संकट बना हुआ है। पेयजल की किल्लत को लेकर गांव के लोग कई बार रोष प्रदर्शन कर चुके हैं तथा समय- समय पर अधिकारियों से भी मिल चुके हैं। करीब डेढ़ साल पहले ग्रामीण महिलाओं ने जलघर पर ताला भी जड़ा था। बाद में विभाग अधिकारियों ने यहां पेयजल की नियमित आपूर्ति किए जाने का आश्वासन दिया था। ग्रामीणों का तर्क रहा है कि गांव में दो जलघर हैं लेकिन फिर भी गांव प्यासा है। ग्रामीणों को आसपास के खेतों में बने ट्यूबवेल व अन्य जगह से पेयजल की व्यवस्था करनी पड़ रही है। काफी लोग पानी खरीदकर भी पी रहे हैं। महिलाओं को खासी परेशानी हो रही है। हालांकि गांव मेें सिंचाई जल के संसाधन पर्याप्त हैं लेकिन पीने के पानी का संकट बना रहता है। गांव में बने जलघरों में पेयजल क्षमता भी बढ़ाए जाने की जरूरत बनी हुई है। यह जलघर करीब ढाई दशक पुराने हैं ।इसके बाद से गांव की जनसंख्या में भी इसी अनुपात में बढ़ोतरी हुई है। इस लिहाज से यहां गांव की पेयजल क्षमता को बढ़ाया जाना भी जरूरी है ताकि लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी मिल सके।
विज्ञापन


अब जनस्वास्थ्य विभाग ने ली गांव की सुध
अब जनस्वास्थ्य विभाग ने गांव में पेयजल की सुध ली है। विभाग ने गांव में बने दोनो जलघरों में नियमित रूप से पानी डाले जाने केे लिए पाइप लाइन बिछाए जाने का प्रोजेक्ट तैयार किया है। इसके तहत लोहारू नहर से इन टैंकों में पानी डाला जाएगा ताकि पानी की कमी नहीं होने पाए। विभाग लोहारू नहर से पहले तो नए जलघर तक पाइप लाइन बिछाएगा उसके बाद पुराने जलघर तक लाइन को बिछाया जाएगा ताकि हर पखवारे इन टैंकरों में पानी डाला जा सके और गांव में पेयजल का संकट न होने पाए। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। आने वाले दस रोज में इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके लिए सभी कागज प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
इस प्रोजेक्ट के टेंडर अलाट हो गए हैं। अब जल्द ही पाइप लाइन बिछाए जाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। गांव में पानी की कमी नहीं रहने दी जाएगी। लाइन बिछाए जाने के बाद नहरी पानी नियमित रूप से जलघरों में पहुंच सकेगा। - अनिल कुमार, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed