फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   राम रहीम के फैसले की घड़ी नजदीक, प्रशासन हुआ चौकस

राम रहीम के फैसले की घड़ी नजदीक, प्रशासन हुआ चौकस

Thu, 24 Aug 2017 01:31 AM IST
Updated Thu, 24 Aug 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
राम रहीम के फैसले की घड़ी नजदीक, प्रशासन हुआ चौकस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
जैसे-जैसे सिरसा में स्थित डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम के मामले के फैसले की घड़ी नजदीक आती जा रही है। वैसे-वैसे क्षेत्र में पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है। बुधवार को रोहतक के एसपी पंकज नैन ने बहादुरगढ़ के पुलिस अधिकारियों के साथ बातचीत की और कुछ दिशा निर्देश दिए। बता दें कि संत के खिलाफ साध्वी यौन शोषण मामला पंचकुला की विशेष अदालत में चल रहा है और इसका फैसला 25 अगस्त को होना है।
बुधवार को रोहतक से पहुंचे एसपी पंकज नैन ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग, डीएसपी भगतराम, सभी थाना के एसएचओ के साथ बातचीत की। अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में बहादुरगढ़ में कानून व्यवस्था न बिगड़ने पाए। इसके लिए पुलिस कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। पुलिस कर्मचारी लगातार शहर में होने वाली हर गतिविधि पर नजरें जमाए हुए हैं। डाबौदा खुर्द में स्थित नाम चर्चा घर के आसपास भी पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही पुलिस अधिकारी पल-पल की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दे रहे हैं।
विज्ञापन

बसों का संचालन किया बंद
डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम के 25 अगस्त को पंचकुला की विशेष अदालत द्वारा दिए जाने वाला फैसला आने तक बहादुरगढ़ डिपो से पंचकुला, सिरसा व पंजाब जाने वाली बसों का संचालन बंद कर दिया गया है। पंचकुला जाने वाली बसें केवल अंबाला तक जाएंगी। जबकि सिरसा जाने वाली बसों का संचालन हिसार तक होगा। पंजाब में जालंधर और लुधियाना तक जाने वाली हरियाणा रोडवेज की बसों को भी बंद कर दिया है। ऐसे में वे भी अंबाला तक ही भेजने के सरकार ने आदेश दिए हैं। बहादुरगढ़ बस डिपो के डीआई जगबीर सिंह ने बताया कि यह आदेश तब तक जारी रहेंगे। जब तक सरकार की तरफ से आगे के आदेश नहीं आते। उन्होंने बताया कि बहादुरगढ़ डिपो से सिरसा जाने वाली करीब 7-8 गाड़ियां हैं। जबकि 12 गाड़ियां चंडीगढ़ जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर रहेगी नजर
गुरमीत राम रहीम मामले को लेकर पुलिस हर तरह से सजग है। इसके लिए क्राइम ब्रांच व सीआईडी भी सजग है। सोशल मीडिया पर हर तरीके के मैसेज पर नजर रखी जा रही है। बल्क मैसेज भेजने वालों पर भी प्रशासन की खास निगाह होगी। पुलिस अधिकारी लगातार सामाजिक संगठनों के संपर्क में भी है।

हथियार और ज्वलनशील पदार्थ लेकर चलने पर रोक
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की सीबीआई अदालत में पेशी के दौरान फैसले को मद्देनजर रखते हुए क्षेत्र में धारा-144 लागू की गई है। कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए अपनी शक्तियों का प्रयोग करते धारा-144 के तहत 22 अगस्त से लागू कर दी गई थी। अगले आदेशों तक यह जारी रहेगी। अगले आदेशों तक क्षेत्र में हथियार व ज्वलनशील पदार्थों को लेकर चलने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह आदेश पुलिस व ड्यूटी पर तैनात सरकारी अधिकारियों पर लागू नहीं होगा।

दिल्ली की सीमाओं से लगते रास्ते सील
एसपी रोहतक पंकज नैन ने कहा कि पुलिस प्रशासन हर स्थिति पर नजरें जमाए हुए हैं। लोगों से शांति की अपील की गई है। हुड़दंग करने वाले लोगों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की ओर से दिल्ली की सीमाओं से लगते सभी रास्तों को सील किया गया है। बाहर से झुंड में आने वाले लोगों की शहर में इंट्री नहीं होने दी जाएगी। धारा 144 पूरे प्रदेश में लगाई गई है।


ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त
एसडीएम जगनिवास ने बताया कि बहादुरगढ़ व बादली उपमंडल के लिए जिलाधीश की ओर से शांति व्यवस्था कायम रखने व कानून की पालना सुनिश्वित करने के लिए पुलिस अधिकारियों के साथ ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए हैं। जिलाधीश द्वारा जारी आदेश में उपमंडल बहादुरगढ़ में एएसपी हिमांशु गर्ग आईपीएस 8930500601 के साथ वे स्वयं मोबाइल नंबर 9416296877 ड्यूटी मजिस्ट्रेट रहेंगे। जबकि तहसीलदार बहादुरगढ़ नरेंद्र दलाल 9729080408 के साथ डीएसपी भगत राम 8930500602, नायब तहसीलदार बहादुरगढ़ श्रीभगवान 9813746718 के साथ पुलिस विभाग से निरीक्षक सतीश 8930500614, बीडीपीओ रामफल सिंह 9466273000 के साथ निरीक्षक प्रदीप कुमार 8930500609, तहसीलदार बादली कंवल सिंह यादव 9466993336 के साथ निरीक्षक जसबीर सिंह 8930500610, नायब तहसीलदार बादली अजय कुमार 9416926222 के साथ उप निरीक्षक कुलबीर सिंह 8930500611 को, पीडब्लूडी विभाग बहादुरगढ़ के एसडीई सत्यवान 9416791355 को टोल प्लाजा रोहद तथा जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीई एसएस धानडा 9466555705 को रेलवे स्टेशन बहादुरगढ़ क्षेत्र में ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।

- पंचकुला, सिरसा व पंजाब जाने वाली बसों का संचालन बंद
- एसपी रोहतक ने ली अधिकारियों की मीटिंग, दिए दिशा-निर्देश
- हर स्थिति को संभालने का पुलिस प्रशासन का दावा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed