{"_id":"6092fdc18ebc3ef640368ba2","slug":"315-found-new-corona-infected-including-44-students-jhjhar-news-rtk6073390188","type":"story","status":"publish","title_hn":"44 विद्यार्थियों सहित, 315 मिले नए कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
44 विद्यार्थियों सहित, 315 मिले नए कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
झज्जर। जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा काफी रफ्तार पकड़ चुका है। मात्र पांच दिन में 1584 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। बुधवार को एक दिन में 44 विद्यार्थियों सहित 315 नए संक्रमित मिले हैं। अकेले झाड़ली के इंदिरा गांधी सुपर थर्मल पावर प्लांट में मंगलवार को 39 कोरोना संक्रमित मिले थे। वहीं बुधवार को भी यहां पर 12 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। फिलहाल तक सक्रिय केस बढ़कर 1445 केस हो चुके हैं। इनमें 100 लोगों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जबकि 1345 लोगों को घर पर ही इलाज दिया जा रहा है। होम आइसोलेशन पर रखे गए मरीजों को विभाग की तरफ से घर पर ही कर्मचारियों को भेजक र उन्हें दवाई आदि मुहैया कराई जा रही है।
जिले में अब तक 11362 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इन में से 9810 लोगों ने कोरोना की जंग जीत ली है।
3017 को रिपोर्ट आने का इंतजार
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से हर रोज करीब 1500 लोगो के सैंपल लिए जा रहे हैं। इनमें इसकी रिपोर्ट दूसरे या तीसरे आ रही हैं। जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीमों की तरफ से 3,86,647 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 3,68,765 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है, जबकि 3017 लोगों को उनकी कोरोना की रिपोर्ट आने का इंतजार है। रिकवरी रेट 89.2 प्रतिशत है, जबकि पॉजीटिविटी रेट बढ़कर 3.84 प्रतिशत पहुंच गया है।
पांच दिन में मिले 1584 संक्रमित
तिथि संक्रमित
1 मई 263
2 मई 265
3 मई 290
4 मई 451
5 मई 315
कुल 1584
कोविड हेल्पलाइन:
जिला मुख्यालय पर स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल सेवा के लिए कंट्रोल रूम सिविल सर्जन कार्यालय परिसर सेक्टर 6 में बनाया गया और हेल्पलाइन नंबर 01251-297193 व 297393 के अलावा 01251-297193, 01251-297393, 01251-297416, 01251-397417, 01251-297418 और 01251-297419 जारी किए गए हैं। साथ ही सरकार की ओर से दिए गए हेल्पलाइन नंबर 1075 पर संपर्क कर कोरोना से बचाव संबंधित जानकारी व कोरोना संक्रमित व्यक्ति स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने बारे चिकित्सीय जानकारी 24 घंटे सातों दिन प्रभावी रूप से दी जा रही है।
विज्ञापन
लोगों से अपील है कि वे कोरोना को हल्के में लेने की गलती न करें। संक्रमण से बचाव के लिए निर्धारित नियमों का पालन करें।
- डॉ. रणवीर सिंह, नोडल अधिकारी व उप सिविल सर्जन, झज्जर।