{"_id":"595947104f1c1ba7678b458a","slug":"31499023120-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में पहुंचे डीजीपी, जांची जैमर की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में पहुंचे डीजीपी, जांची जैमर की व्यवस्था
Updated Mon, 03 Jul 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर।
डीजीपी जेल केपी सिंह ने रविवार को दुलीना जेल का दौरा किया व जेल की सुरक्षा व्यवस्था की जांच की। इसी दौरान डीजीपी ने जेल में लगे जैमर सिस्टम की भी पड़ताल की। दुलीना जेल में लगे जैमर काफी प्रभावी पाए गए क्योंकि दुलीना चौकी तक इनकी रेंज सही है। इसके चलते डीजीपी ने संतोष जाहिर किया। वहीं सिंह ने जेल में कैदियों से भी उनकी समस्याओं को जाना। कैदियों से मुखातिब होते हुए डीजीपी ने कहा कि उन्हें जेल से कुछ सीखकर बाहर जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कैंदियों व बंदियों को जेल में इग्नू से बीए व दूसरे कोर्स कर शिक्षित बनना चाहिए ताकि अपराध की दुनिया से वे बाहर आकर समाज की मुख्यधारा में शामिल हो सकें। डीजीपी केपी सिंह ने जेल सुपरिंटेंडेंट दयानंद मंदोला से भी जाना कि भविष्य में कौन से नए कोर्स कैदियों व बंदियों के लिए जेल में शुरू किए जा रहे हैं। वहीं, जेल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी उन्होंने जेल सुपरिंटेंडेंट दयानंद मंदोला से काफी देर तक चर्चा की। केपी सिंह जेल में करीब 3 बजे पहुंचे थे और दो घंटे तक जेल का राउंड लगान के बाद और गतिविधियां जानने के बाद 5 बजे रवाना हो गए।
दुलीना जेल में पहुंचे डीजीपी, जांची जैमर व्यवस्था
फोटो संख्या-9