फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   23 एमएम बरसात से मौसम हुआ सुहाना

23 एमएम बरसात से मौसम हुआ सुहाना

Sat, 17 Jun 2017 12:49 AM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
23 एमएम बरसात से मौसम हुआ सुहाना
23 एमएम बरसात से मौसम हुआ सुहाना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
क्षेत्र में बृहस्पतिवार की देर रात से शुक्रवार की सुबह तक झमाझम बरसात हुई। 9 घंटे में रुक-रुक कर हुई लगभग 23 एमएम बारिश से मौसम सुहावना हो गया। तापमान में भी ठंडक घुलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। अधिकतम तापमान 6 डिग्री घटकर 36 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
दो-तीन दिनों से सुबह-शाम बादल तो आसमान में छा जाते लेकिन बरसात नहीं होती। आखिरकार बृहस्पतिवार की देर रात इलाके में जबरदस्त बरसात हो ही गई। रात करीब 2 बजे अचानक तेज आंधी शुरू हो गई। इसके कुछ ही मिनट बाद बरसात आरंभ हो गई। कुल मिलाकर 9 घंटों में इलाके में लगभग 23 एमएम बरसात हुई। इस सीजन की इलाके में यह सबसे अच्छी बरसात रही। शुक्रवार की दोपहर को मौसम तो खुल गया, लेकिन लोगों को गर्मी से ज्यादा परेशानी नहीं हुई। मौसम विभाग की मानें तो आगामी दो-तीन और अच्छी बरसात होने की संभावना है।
विज्ञापन

किसानों के चेहरे खिले
अच्छी बरसात होने से किसानों के चेहरे भी खिल उठे। इस समय होने वाली बरसात से श्रावणी फसलों, ज्वार, ग्वार, मक्का व लोबीया को सीधा-सीधा फायदा है। ज्वार की खड़ी फसल व बिजाई दोनों के लिए लाभकारी है। सब्जियों की फसल को भी इससे फायदा होगा। कानोन्दा के किसान राम कुमार, कुलासी के किसान धनराज, मनोज व विकास आदि किसानों ने बरसात आने पर खुशी जताई। मनोज ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही और बरसात होगी। इस पर वेे ज्वार की बिजाई शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई जगह हुआ जलभराव
बरसात से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं कुछ परेशानी भी बढ़ गई। बरसात के कारण जगह-जगह पानी भर गया। लोगों को आने जाने में परेशानी हुई। कुछ कालोनियों में निकासी की समस्या भी गहरा गई। शहर के लोगों ने प्रशासन से निकासी नालों की सफाई कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed