{"_id":"5f5150338ebc3e338b141978","slug":"28-more-people-got-corona-infection-in-the-district-9-became-healthy-bahadurgarh-news-rtk571883997","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 28 और कोरोना संक्रमित, 9 स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 28 और कोरोना संक्रमित, 9 स्वस्थ
विज्ञापन
बहादुरगढ़। झज्जर जिले में लगातार चौथे दिन कोरोना संक्रमित केसों की संख्या एक दिन में काफी रही है। वीरवार को 28 कोरोना पॉजिटिव केस मिले और आइसोलेशन में चल रहे 9 लोग स्वस्थ हो गए। ऐसे में एक्टिव केसों की संख्या 223 तक पहुंच गई है।
सिविल सर्जन डा. संजय दहिया ने बताया कि जिले में कुल संक्रमित केस 1334 निकल चुके हैं। इनमें से 1094 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं, जबकि 17 की मौत हो चुकी है। ऐसे में 3 सितंबर तक एक्टिव केसों की संख्या 223 रह गई हैं। वीरवार को सैंपल पॉजिटिविटी रेट 2.3 और रिकवरी रेट 82 फीसदी रहा। जबकि फर्टिलिटी रेट 1.27 प्रतिशत रहा। वीरवार को गांव रोहद और सेक्टर-17 में तीन-तीन, कोयलपुर, बालोर, आर्य नगर बहादुरगढ़, छोटूराम नगर, बुपनियां, डावला, दयानंद नगर, एचएनजी बहादुरगढ़, नूना माजरा, खापड़वास, पीएचसी छुछकवास, जमालपुर, दूबलधन, दुजाना, दलबीर नगर बहादुरगढ़, अशोका कालोनी, खाजपुर, दुल्हेड़ा, खुंगाई, फ्रैं डस कॉलोनी लाइनपार बहादुरगढ़, कुलासी और सेक्टर-2 बहादुरगढ़ में एक-एक केस निकलकर सामने आया। आइसोलेशन में चल रहे झांसवा के दो और बाघपुर, एचएल सिटी बहादुरगढ़, अच्छेज, दादनपुर, बहु, लडरावण और सेक्टर-7 निवासी एक-एक व्यक्ति को कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आने पर डिस्चार्ज कर दिया गया।
वीरवार को जिले में टेस्टिंग रेशो 4971 व्यक्ति प्रति लाख दर्ज किया गया। अब तक जिले के 54715 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है। इसमें 1264 की रिपोर्ट पॉजिटिव और 52315 की निगेटिव आई। फिलहाल 1136 नमूनों की जांच रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। फिलहाल 102 लोगों को विभिन्न अस्पतालों में आइसोलेट किया गया है, जबकि 121 लोग होम आइसोलेशन में हैं। अब तक 683 लोगों को अस्पतालों में आइसोलेट किया गया और 641 लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया। जिले में 114288 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। कुल 7772 लोगों को सर्विलांस पर रखा गया, जिनमें से 7683 की अवधि पूरी हो गई। 89 लोग अभी सर्विलांस पर हैं।