{"_id":"648230d6a3c170fb0708fcac","slug":"268-declared-and-bail-jumper-accused-including-14-most-wanted-arrested-in-five-months-dr-arpit-jain-jhjhar-news-c-195-1-sroh1001-746-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच माह में किए 14 मोस्ट वांटेड सहित 268 उद्घोषित एवं बेल जंपर आरोपी गिरफ्तार : डॉ अर्पित जैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच माह में किए 14 मोस्ट वांटेड सहित 268 उद्घोषित एवं बेल जंपर आरोपी गिरफ्तार : डॉ अर्पित जैन
विज्ञापन
फोटो : 21
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। पुलिस द्वारा विभिन्न आपराधिक मामलों में वांछित आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाया जा रहा विशेष अभियान लगातार जारी है। अभियान के दौरान झज्जर पुलिस की अलग-अलग टीमों ने पांच माह के दौरान विभिन्न आपराधिक मामलों में वांछित 268 आरोपियों को पकड़ा है।
झज्जर पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा वांछित आरोपियों की धरपकड़ के लिए स्टीक कार्रवाई करते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया गया। मोस्ट वांटेड इनामी बदमाशो, वांछित उद्घोषित (पीओ) व बेल जंपर आरोपियों की धरपकड़ की कार्रवाई के तहत 31 मई तक झज्जर जिला में एक पैरोल जंपर दोषी, 14 मोस्ट वांटेड इनामी आरोपी/दोषी व 66 उद्घोषित अपराधियों व 187 बेल जंपर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्त में आए आरोपियों में जघन्य किस्म के आपराधिक मामलों में वांछित अनेक पीओ तथा बेलजम्पर आरोपी भी शामिल हैं। पकड़े गए वांछित आरोपियों में से कई लंबे समय से फरार चल रहे थे।
पुलिस अधीक्षक झज्जर डॉ अर्पित जैन ने कहा कि अपराध व अपराधियों के खिलाफ पुलिस की रणनीति स्पष्ट है। शांति सद्भाव एवं कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। वांटेड आरोपियों की धरपकड़ के लिए झज्जर की पुलिस ने बेहतरीन कार्य किया है। जिन्होंने बेहतरीन ड्यूटी का प्रदर्शन करते हुए वांछित पीओ/बेलजम्पर आरोपियों को सलाखों के पीछे डालकर उनके अंजाम तक पहुंचाया है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए 14 अतिवांछित में 13 आरोपी 5-5 हजार के इनामी व एक 50000 रुपये का इनामी मोस्ट वांटेड था।