{"_id":"6a02367a0390784082080a73","slug":"25-crore-rupees-to-improve-drinking-water-system-in-mokhra-25-crore-rupees-to-build-wall-to-stop-water-bahadurgarh-news-c-17-roh1020-854158-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: मोखरा में 25 करोड़ से सुधरेगी पेयजल व्यवस्था, पानी रोकने के लिए ढ़ाई करोड़ से बनेगी दीवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: मोखरा में 25 करोड़ से सुधरेगी पेयजल व्यवस्था, पानी रोकने के लिए ढ़ाई करोड़ से बनेगी दीवार
विज्ञापन
26-सरिता कटारिया, प्रिंसिपल, शहीद सुरेश कुमार राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मोखरा
अभिषेक कीरत
रोहतक। जनप्रतिनिधियों ने मोखरा गांव की चार पंचायतों के लिए अलग-अलग विकास कार्यों की योजना तैयार की है। इनको प्रशासन की मदद से पूरा करने की प्रक्रिया चल रही है। गांव में 25 करोड़ की लागत से पेयजल व्यवस्था सुधारी जाएगी। नए ट्यूबवेल लगाए जाएंगे व क्षतिग्रस्त सप्लाई लाइन भी बदली जाएगी।
करीब ढाई करोड़ से खरकड़ा की तरफ सात फीट ऊंची कंक्रीट की दीवार बनाई जा रही है। अक्सर खरकड़ा गांव की ओर से पानी के कारण 150 एकड़ की फसल बर्बाद हो जाती है। गांव के 10 कच्चे रास्तों को पक्का किया जाएगा। हल्की बारिश में ही इन रास्तों से गुजरना मुश्किल हो जाता है। इसकी मांग की हुई है।
गांव में पार्क भी बनाने की प्रक्रिया चल रही है। ओलंपियन साक्षी मलिक के नाम पर पांच करोड़ से अधिक की लागत से बन रहे स्टेडियम में कुश्ती, कबड्डी हॉल व एथलेटिक्स ट्रैक बनाया जाएगा। इसके लिए बजट की बात चल रही है। जिला पार्षद सोनू पिलाना ने बताया कि गांव में एक गली का निर्माण करा दिया गया है। गांव में लाइब्रेरी, गली निर्माण और लाइटें लगवाने की प्रक्रिया चल रही हैं। संवाद
विज्ञापन
-- -- -
गांव में खरकड़ा की तरफ से पानी घुसने के कारण 150 एकड़ में फसलें खराब हो जाती हैं। इसके लिए ढ़ाई करोड़ की लागत से दीवार बना रहे हैं। स्टेशन की तरफ का रास्ता भी करीब 20 लाख रुपये से पक्का किया जाएगा।
- चांद सिंह, सरपंच
-- -
गांव में लाइब्रेरी बनाई जाएगी। इसके साथ ही गली का निर्माण किया जाएगा। लाइटें पर लगाई जाएंगी जिससे रात को आवागमन करने में ग्रामीणों को परेशानी न हो।
- सोनू पिलाना, जिला पार्षद
-- -- -
गांव में 25 करोड़ की लागत से पेयजल व्यवस्था सुधारी जाएगी। 10 गलियों का निर्माण किया जाएगा। ग्रामीणों के लिए पार्क भी बनाया जाएगा।
- रामकिशन मलिक, प्रधान मोखरा तपा
-- --
गांव में चौकीदार और सफाईकर्मी की पोस्ट कई साल से खाली है। स्कूल में अंग्रेजी और राजनीतिक विज्ञान के टीचर भी नहीं हैं।
- सरिता कटारिया, प्रिंसिपल, शहीद सुरेश कुमार राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मोखरा
-- -
ये बोले ग्रामीण
गांव में दो जलघर हैं। पेयजल समस्या रहती है। नहरों से भी पानी नहीं पहुंच पाता। इसका समाधान होना चाहिए। साक्षी मलिक के नाम पर बनने वाला स्टेडियम अधूरा पड़ा है। सरिये गल रहे हैं। इस पर ध्यान देना चाहिए।
- संदीप, ग्रामीण
-- -- -- -
गांव में पार्क बनाया जा रहा है। इसका काम जल्दी होना चाहिए। पानी की बड़ी समस्या है। 15 दिन तक सप्लाई का पानी नहीं आता है।
- कुलदीप, ग्रामीण
-- -- --
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चौपाल कार्यक्रम आज
अमर उजाला की ओर से गांव मोखरा के शहीद सुरेश कुमार राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को सुबह 10:30 बजे चौपाल कार्यक्रम रखा गया है। इसमें पंचायत विभाग के उपमंडल अधिकारी अतुल श्योराण व एसईपीओ ज्योति उपस्थित रहेंगी और ग्रामीणों से समस्याएं जानेंगे।