फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   246 applications in Nehru College

Jhajjar-Bahadurgarh News: नेहरू कॉलेज में 246 आवेदन

Sat, 08 Jun 2024 04:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 08 Jun 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
246 applications in Nehru College
झज्जर। राजकीय कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया के लिए आनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। राजकीय नेहरू कॉलेजों में भी आनलाइन आवेदनों की संख्या बढ़ रही है। अब तक 246 आवेदन आ चुके हैं। कॉलेजों में विभिन्न संकायों के लिए कुल 1180 सीटें हैं। आवेदन प्रक्रिया 25 जून तक आनलाइन चलेगी। कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. अमित भारद्वाज ने बताया कि अब तक बीए के लिए 116 और कंप्यूटर एप्लीकेशन के लिए 43 आवेदन आए हैं। इसके अलावा बीकाम के लिए 25 आवेदन आ चुके हैं। बेचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन के लिए अब तक 16 आवेदन आए हैं। इसी प्रकार से बीएससी (लाइफ साइंस) के लिए अब तक 18 और बीएससी (फिजिकल साइंस) के लिए अब तक 28 आवेदन आए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed