{"_id":"64209ad7e88df771f2023bf4","slug":"24-accused-arrested-in-different-cases-jhjhar-news-c-17-1-105328-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: अलग-अलग मामलों में 24 आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: अलग-अलग मामलों में 24 आरोपी काबू
विज्ञापन
झज्जर। अलसुबह से शाम तक ऑपरेशन आक्रमण के तहत पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा जिलाभर के अनेक स्थानों पर छापेमार कार्रवाई की गई। इसमें देसी पिस्तौल के साथ एक आरोपी, नशीले पदार्थों के अवैध धंधे में लिप्त दो तथा अवैध शराब के साथ 3 आरोपियों को काबू किया। वहीं जघन्य किस्म के अलग-अलग मामलों में वांछित 9 तथा अलग-अलग मामलों में वांछित एक पीओ व 8 बेल जंपर आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। हत्या व लूटपाट के मामले में वांछित 5 हजार के इनामी आरोपी ललित निवासी लाइनपार बहादुरगढ़ को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जांच के दौरान विभिन्न स्थानों से अलग-अलग मामलों में 24 आरोपियों को काबू करने में सफलता हासिल की है।
ऑपरेशन आक्रमण के तहत एसपी श्री वसीम अकरम के दिशा निर्देश अनुसार औचक छापेमारी के लिए पुलिस की 51 छापेमार टीमों जिनमें एडिशनल एसपी श्री अमित यशवर्धन, एडिशनल एसपी झज्जर श्रीमती भारती डबास, डीएसपी मुख्यालय झज्जर रविंदर कुंडू, डीएसपी बहादुरगढ़ पवन कुमार, डीएसपी बहादुरगढ़ अरविंद दहिया, डीएसपी बेरी नरेश कुमार, डीएसपी झज्जर गुलाब सिंह, सभी थाना प्रबंधक, सीआईए प्रभारी व एंटी नारकोटिक सैल की विशेष छापामार टीमों का गठन किया गया था। पुलिस की विशेष टीमों में शामिल 309 जवानों द्वारा जिला भर में अलग-अलग स्थानों पर औचक छापेमार कार्रवाई अमल में लाई गई। पुलिस की विशेष टीमों द्वारा सर्च अभियान के दौरान जिला के अलग अलग संभावित स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई।