फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   22 buses will go from Jhajjar for Teej festival

Jhajjar-Bahadurgarh News: तीज महोत्सव के लिए झज्जर से जाएंगी 22 बसें

Tue, 06 Aug 2024 01:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
22 buses will go from Jhajjar for Teej festival
झज्जर। सात अगस्त को जींद की अनाज मंडी में राज्य स्तरीय तीज महोत्सव होना है। 24482 महिलाओं को महोत्सव में लाने का लक्ष्य रखा गया है। महिलाओं को लाने और ले जाने के लिए प्रदेशभर में 492 रोडवेज बसें लगाई जाएंगी। सबसे ज्यादा जींद जिले की पांच हजार महिलाओं को कार्यक्रम में लाया जाएगा। इसके लिए 100 बसों की व्यवस्था की गई है। ऐसे में बसों की संख्या कम होने से यात्रियों को परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन

इसमें से जींद डिपो की 60 बसें लगाई गई हैं। झज्जर से 22 कैथल और रोहतक डिपो की 20-20 बसों को एक दिन पहले ही जींद डिपो भेजा जाएगा, ताकि इन बसों से महिलाओं को कार्यक्रम में लाया जा सके। रोडवेज निदेशालय की तरफ से सभी महाप्रबंधकों को बसें भेजने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। हरियाणा स्टेट रूरल लाइवलीहुड मिशन पंचकूला के सीईओ की तरफ से महिलाओं को कार्यक्रम में ले जाने के लिए बसों की मांग की गई थी। हरियाणा रोडवेज जींद डिपो के महाप्रबंधक को इस कार्यक्रम के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

वर्जन-
-जींद में होने वाले राज्यस्तरीय तीज महोत्सव के लिए झज्जर जिले से बसें भेजी जाएंगी। इसके लिए तैयारी की जा रही है। जिले से लगभग 22 बसों की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रणबीर गोरिया, सीआई, हरियाणा रोडवेज झज्जर डिपो
..................

किस जिले से कितनी महिलाएं व बसें जाएंगी
जिला महिलाओं का लक्ष्य बसों की संख्या
अंबाला 1100 22
भिवानी 1050 21
झज्जर 1100 22
चरखीदादरी 1100 22
फरीदाबाद 600 12
फतेहाबाद 1150 23
गुरुग्राम 263 6
हिसार 1080 22
जींद 5000 100
करनाल 1160 24
कुरुक्षेत्र 1050 21
कैथल 1100 22
महेंद्रगढ़ 450 9
नूंह 1100 22
पलवल 300 6
पानीपत 1100 22
पंचकूला 1100 22
रेवाड़ी 825 17
रोहतक 550 11
सिरसा 1005 20
सोनीपत 1200 24
यमुनानगर 1100 22
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed