फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   दो पहिया वाहनों के नंबर प्लेटों पर लगेगा जीपीएस सिस्टम

दो पहिया वाहनों के नंबर प्लेटों पर लगेगा जीपीएस सिस्टम

Wed, 01 May 2019 01:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
दो पहिया वाहनों के नंबर प्लेटों पर लगेगा जीपीएस सिस्टम
बहादुरगढ़। सड़क परिवहन मंत्रालय की ओर से जारी आदेश में अब दो पहिया वाहनों की नंबर प्लेट में डीलरों को जीपीएस सिस्टम लगाना अनिवार्य होगा। पहले यह सिस्टम सिर्फ कारों में था, लेकिन अप्रैल 2019 में जारी आदेशों में दो पहिया वाहनों की नंबर प्लेट में जीपीएस सिस्टम लगाना अनिवार्य हो गया है। इससे आपकी गाड़ी पर पुलिस और परिवहन विभाग अपनी नजर रख सकेगा। ऐसे में वाहन चोरी पर लगाम लगेगी व अपराधियों को पकड़ने में पुलिस को आसानी भी रहेगी। नई व्यवस्था के तहत देशभर के शोरूम में बिकने वाले नए वाहनों में डीलर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाकर देंगे। दो पहिया वाहनों में यह चिप दोनों प्लेटों में लगी होगी। तीन और चार पहिया वाहनों में एक अलग से जीपीएस युक्त तीसरी नंबर प्लेट लगाई जाएगी। ऐसेे में आपकी गाड़ी की लोकेशन एक क्लिक पर ट्रेस की जा सकती है। एक अप्रैल 2019 से निर्मित नए वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने से कार, स्कूटर, टैक्सी, कैब, ट्रक सहित अन्य वाहनों की ऑनलाइन ट्रैकिंग आसान होगी। चार पहिया वाहनों में तीसरी नंबर प्लेट विंडो स्क्रीन के बायीं तरफ अंदर की ओर लगेगी। ये नंबर प्लेट होलोग्राम स्टीकर के रूप में होगी। इसमें पंजीयन अधिकारी का नाम और वाहन संख्या होगी। डीजल वाहन में ऑरेंज कलर का स्टीकर, पेट्रोल या सीएनजी वाहन में हल्का नीला स्टीकर लगाया जाएगा। वहीं अन्य वाहनों के लिए ग्रे रंग का स्टीकर होगा। केंद्र सरकार की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि वाहन निर्माता अपने सभी डीलरों को नंबर प्लेट उपलब्ध करवाएंगे। डीलर इस प्लेट को लगाने के बाद ही शोरूम से वाहन बाहर निकलेंगे। इसके अलावा जरूरत के मुताबिक वाहन स्वामी अपनी पुरानी गाड़ियों के लिए डीलरों को नंबर प्लेट उपलब्ध कराएंगे ताकि पुराने वाले वाहन स्वामी भी अपने वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाकर इस सुविधा का लाभ हो सकें।
विज्ञापन


ऐसे काम करेगा हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट डायनेमिक होगी। इसके पंजीयन नंबर प्लेट पर जीपीएस आधारित एक चिप लगी होगी। इसके जरिये पुलिस कंट्रोल रूम व परिवहन कार्यालय से ई चेकिंग मशीन से गाड़ी को ट्रैक कर लिया जाएगा। वाहन चोरी के बाद कोई नंबर प्लेट हटाता है तो पता चल जाएगा।
विज्ञापन


नंबर प्लेट की खास बातें
नंबर प्लेट के बायीं ओर एक कोड अंकित होगा।
नंबर प्लेट को उखाड़ा नहीं जा सकेगा।
गाड़ी चोरी हो जाने पर पता लगाया जा सकेगा।
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट पर चिप लगी रहेगी।
लेजर मार्क और होलोग्राम लगे होने से कई तरह से सुरक्षित होगा वाहन।
पुलिस और परिवहन विभाग आपकी गाड़ी को तुरंत ट्रेस कर लेगा।
नंबर प्लेट की मदद से वाहन स्वामी की तमाम जानकारी एक क्लिक पर उपलब्ध होगी।

नए दो पहिया वाहनों में अगर हाई सिक्योरिटी नंबर लगकर आ रही है तो यह अच्छी बात है। इससे अपराधी और वाहन चोरी पर लगाम लगेगी। इस आदेश के बारे में एडीसी झज्जर से जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तरुण पावरिया, एसडीएम बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed