फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   खूब उड़ा गुलाल, फाग के रंग में रंगा रहा शहर

खूब उड़ा गुलाल, फाग के रंग में रंगा रहा शहर

Sat, 23 Mar 2019 01:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
खूब उड़ा गुलाल, फाग के रंग में रंगा रहा शहर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़। क्षेत्र में फाग पर्व उल्लास व धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर फाग की बधाई दी। वहीं देवर व भाभियों ने जमकर होली खेली। सबसे ज्यादा इस पर्व का आनंद बच्चों ने लिया।

वीरवार को क्षेत्र में चारों तरफ फाग की धूम रही। प्रत्येक मोहल्ले में छोटे-छोटे बच्चे जहां एक दूसरे पर रंग लगाते देखे गए। वहीं घरों की छतों पर खड़े होकर आते-जाते लोगों पर रंग व पानी डालते नजर आए। बड़ों ने भाईचारे के प्रतीक होली के त्योहार को गुलाल लगाकर सादगी के साथ मनाया। शहर के कई मोहल्लों में देवरों द्वारा भाभियों पर पानी डाले जाने पर देवरों की पिटाई का नजारा भी देखने लायक था। फाग खेलने के बाद लोगों ने घर में बने पकवानों का स्वाद चखा। शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों ने वीरवार को फाग के दिन एक दूसरे को तिलक लगाकर होली की बधाई दी। आर्यसमाजी राहुल आर्य ने वैदिक रीति से हवन संपन्न कराया। इसमें सभी संगठनों के लोगों ने आहुति देकर फूलों व चंदन से होली खेलकर पानी बचाने का संदेश दिया। सामाजिक संगठनों का होली मिलन समारोह सब्जी मंडी की शेड में मनाया गया। समारोह में सब्जी मंडी के विक्रेताओं भी शामिल हुए। होली मिलन समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने होली संगीत पर नाच गाकर होली मिलन समारोह का आनंद लिया। महिलाओं ने अपनी चुन्नी का कोलड़ा बनाकर पुरुष सदस्यों को मारकर परंपरागत रीति-रिवाजों का निर्वहन किया। इस अवसर पर सुशील अग्रवाल, पार्षद प्रतिनिधि गजानंद गर्ग, राजेश खत्री, गौ-सेवक रमेश राठी, सतीश तहलान, सोमवीर कादियान, बलवान प्रधान, राजेश वत्स, प्रदीप दलाल, नीरज बंसल, अमित आर्य, सुनील छिल्लर, आशीष भारद्वाज, आर्य कृष्ण चावला, प्रदीप रेढू, सुरेंद्र जांगड़ा, मुकेश पांचाल, अमनदीप भारद्वाज, विजेंद्र ढांडा, विवेक फौगाट, परमेन्द्र जांगड़ा, नवीन भारद्वाज, रविंद्र सैनी, हरि प्रकाश, डॉ. गीता छिल्लर, विनोद गिरधर, रविन्द्र गुप्ता, विपिन अग्रवाल, विनोद शर्मा, धर्मवीर हुड्डा, शशांक अग्रवाल, चिराग, प्रीतम दत्त, मनमोहित गुप्ता, विजय गुप्ता आदि। इसी तरह मॉडल टॉउन में गली नंबर एक में स्थानीय लोगों ने जमकर एक-दूसरे रंग लगाया। इसके बाद गले मिलकर होली की बधाई दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed