फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   झज्जर की बहू डॉ अनीता को राष्ट्रपति ने नारी शक्ति सम्मान से नवाजा

झज्जर की बहू डॉ अनीता को राष्ट्रपति ने नारी शक्ति सम्मान से नवाजा

Sat, 09 Mar 2019 01:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
झज्जर की बहू डॉ अनीता को राष्ट्रपति ने नारी शक्ति सम्मान से नवाजा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़। महिला सशक्तीकरण और महिलाओं के लिए कार्य करने वाली झज्जर की बहू डॉ. अनीता भारद्वाज को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नारी शक्ति सम्मान से नवाजा। डॉ. अनीता को यह पुरस्कार प्राकृतिक आपदा के दौरान पहाड़ों पर जाकर लोगों का जीवन बचाने के लिए दिया गया है। झज्जर के गांव खरर की बहू डॉ. अनीता को लगातार दूसरी बार राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इससे पहले डॉ. अनीता को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों महिलाओं के सर्वोच्च नागरिक सम्मान नारी शक्ति पुरस्कार-2018 से सम्मानित हो चुकी हैं। डॉ. भारद्वाज को यह सम्मान पहाड़ के दुर्गम क्षेत्रों में लोगों को चिकित्सा सुविधा देने के लिए प्रदान किया गया था। बता दें कि उन्हें प्रदेश सरकार ने भी साल 2014 में कल्पना चावला शौर्य अवॉर्ड से सम्मानित किया था। डॉ. अनीता सोनीपत के खूबड़ू गांव की बेटी भी हैं। सिक्स सिग्मा मेडिकल हेल्थ केयर की मेडिकल डायरेक्टर डॉ. अनीता भारद्वाज ने बताया कि पहाड़ों के दुर्गम स्थानों पर मेडिकल सेवाएं देने के लिए 2017 में ई-गवर्नेंस पुरस्कार, 2016 में हरियाणा सरकार की ओर से कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार के अलावा दिल्ली सरकार की ओर से वुमन एचीवमेंट पुरस्कार भी मिल चुका है।


दूसरों को भी करेंगी प्रेरित
डॉ. अनीता ने बताया कि उनके साथ दुर्गम क्षेत्र में काम करने वाले 80 डॉक्टर और 400 वॉलंटियरों की प्रशिक्षित टीम है। जो कैंप में आने वाले पीड़ित का इलाज करते हैं। उन्होंने बताया कि वह अपने साथ ही कुछ और महिलाओं को इस काम के लिए प्रेरित करेंगी ताकि पहाड़ी और दुर्गम क्षेत्रों में महिलाओं को चिकित्सा सुविधा और ज्यादा आसानी से मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed