फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   नकल कराने में लड़कियां भी नहीं पीछे, बोर्ड उड़नदस्तों ने बनाए पांच यूएमसी

नकल कराने में लड़कियां भी नहीं पीछे, बोर्ड उड़नदस्तों ने बनाए पांच यूएमसी

Sat, 09 Mar 2019 12:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
नकल कराने में लड़कियां भी नहीं पीछे, बोर्ड उड़नदस्तों ने बनाए पांच यूएमसी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। हरियाणा बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षा शुक्रवार से शुरू हो गई। पहले अंग्रेजी के पेपर में परीक्षा केंद्रों के बाहर बैठकर युवाओं ने झुंड में पर्चियां बनाई और फिर बेखौफ होकर इन्हें अंदर तक पहुंचाया। इस बार पर्चियां डालने में लड़कियां भी पीछे नहीं रही। शहर के कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के दो परीक्षा केंद्रों के बाहर लड़कियां भी पर्चियां बनातीं नजर आई। वहीं, बोर्ड फ्लाइंग ने अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर पांच यूएमसी भी बनाकर नकलचियों पर लगाम लगाने का प्रयास भी किया। परीक्षा केंद्रों के बाहर तैनात पुलिस कर्मियों ने बाहरी तत्वों पर लाठियां भी बरसाई लेकिन इसके बाद भी वो परीक्षा केंद्रों के बाहर से हटने को तैयार नहीं हुए। कई परीक्षा केंद्रों की छतों पर चढ़कर भी युवा पर्ची फेंकते नजर आए।
जिले में शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा के अंग्रेजी विषय में शुक्रवार को बोर्ड के उड़नदस्ते ने पांच छात्रों को नकल करते पकड़ा है। उपायुक्त अजय सिंह तोमर द्वारा लगाई धारा-144 का भी उल्लंघन हो रहा है। नकल कराने पहुंचे असामाजिक तत्वों के सामने पुलिस प्रशासन भी बेबस नजर आ रहा है। शहर के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल स्थित परीक्षा केंद्र में लड़कियां भी केंद्रों में पर्चियां पहुंचाने में पीछे नहीं रही। पेपर शुरू होने से पहले ही परीक्षा केंद्रों के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो जाती है। परीक्षा शुरू होने के बाद आधे घंटे के दौरान ही परीक्षा केंद्र से प्रश्नपत्र को आउट करने का प्रयास किया जाता है ताकि प्रश्नपत्र में अंकित प्रश्नों की पर्चियां तैयार कर समय रहते अंदर पहुंचाई जा सकें। परीक्षा केंद्रों में नकल के लिए पर्चियां पहुंचाने में लड़कियां भी पीछे नहीं हैं। शहर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में लड़कियां केंद्र के बाहर पर्चियां तैयार करते देखी गई। इस केंद्र में लोगों का बाहरी हस्तक्षेप बना रहा। इस वजह से परीक्षा केंद्र के अंदर भी शोरगुल व डिस्टरबेंस बनी रही। अंदर परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र हल करने में परेशानी भी हुई।
विज्ञापन


बोर्ड उड़नदस्ते ने किया निरीक्षण
बोर्ड द्वारा गठित उड़नदस्ते ने जिले के गांव मौड़ी, मकड़ाना सहित कई परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उड़नदस्ते ने पांच छात्रों को नकल करते पकड़ा। वहीं गांव चांगरोड़, नौरंगाबास, मौड़ी व मकड़ाना सेंटरों का डिप्टी डीईओ कुलदीप फौगाट के उड़नदस्ते ने भी निरीक्षण किया। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बने परीक्षा केंद्रों में बाहरी लोगों का हस्तक्षेप ज्यादा देखने में आ रहा है। हालांकि कुछ गांवों में गांव के मौजिज लोगों ने कमेटी बना रखी हैं जो नकल रहित परीक्षा संचालन के लिए प्रयास कर रही है। कमेटी के लोग परीक्षा केंद्र के बाहर निगरानी रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बौंदकलां में उड़नदस्तों का बना रहा दबदबा
बौंदकलां। परीक्षा केंद्रों पर शुक्रवार को उड़नदस्तों का दबदबा बना रहा। वहीं, परीक्षा केंद्रों के बाहर तैनात पुलिसकर्मी भी मुस्तैद नजर आए। इसके चलते परीक्षा बिना बाहरी हस्तक्षेप के हो गई। वहीं, रॉयल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, महाराणा प्रताप सीनियर सेकेंडरी स्कूल के परीक्षा केंद्र बी7 और आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल के परीक्षा केंद्र नंबर बी 5 में परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में हुई।

परीक्षा की पवित्रता बनाए रखने के लिए लोगों को सहयोग करना चाहिए। अभिभावकों को चाहिए कि वे अपने बच्चों को मेहनत करने के लिए प्रेरित करेें। नकल की प्रवृत्ति से बच्चे का बौद्घिक विकास मंद पड़ जाता है। - कुलदीप फौगाट, डिप्टी डीईओ

बाढड़ा में बनाया चार परीक्षार्थियों का यूएमसी
दसवीं अंग्रेजी की परीक्षा में उड़नदस्तों ने क्षेत्र के बाढड़ा व पिचौपा के दो परीक्षा केंद्रों पर चार यूएमसी बनाए हैं। परीक्षा को नकल मुक्त व शांति प्रिय ढंग से आयोजित करने के लिए शिक्षा विभाग के अलावा प्रशासनिक टीमों ने पूरी एकजुटता से स्थिति संभाली। वहीं, गांवों के पंचायत प्रतिनिधियों ने व्यवस्था बनाने का अपने स्तर पर प्रयास किया। तहसीलदार मुकेश कुमार, बीईओ दयानंद झोझू, बीईओ श्रीकिशन शर्मा व एसडीएम और शिक्षा विभाग के उड़नदस्ते परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण करते रहे।


रानीला परीक्षा केंद्र के बाहरी हस्तक्षेप की बोर्ड फ्लाइंग ने भेजी रिपोर्ट
गांव रानीला स्थित परीक्षा केंद्र में बाहरी लोगों के ज्यादा हस्तक्षेप को देखकर बोर्ड द्वारा गठित उड़नदस्ते ने इसकी रिपोर्ट बोर्ड मुख्यालय को भेजी है। शुक्रवार को बोर्ड की 10 वीं कक्षा की परीक्षा के दौरान डीईईओ सुनीता पंवार, डाइट प्रवक्ता छत्र सिंह और प्रवक्ता उर्मिला के उड़नदस्ते ने इस परीक्षा केंद्र का दौरा किया तो केंद्र के बाहर लोगों की खासी भीड़ देखी गई। परीक्षा केंद्र में डिस्टरबेंस पाए जाने पर अब इसकी रिपोर्ट बोर्ड मुख्यालय को भेजी गई है। इसकी पुष्टि डीईईओ सुनीता पंवार और प्रवक्ता छत्र सिंह ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed