{"_id":"5c535a82bdec2273863316d0","slug":"21548966530-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध निमाणों पर चला प्रशासन का पीला पंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध निमाणों पर चला प्रशासन का पीला पंजा
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़। रोहतक-दिल्ली रोड पर एचएसआईआईडीसी के सामने विकसित हो रही अवैैध कॉलोनी पर आखिरकार प्रशासन की नजर पड़ गई। वीरवार को जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) की टीम ने अवैध निर्माणों पर पीला पंजा चलाकर कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया। इसमें पांच दुकानें भी गिरा दी गईं। कुछ लोगों ने विरोध करना चाहा लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी के कारण उन्हें अपने कदम पीछे करने पड़े। दरअसल, डीटीपी को पिछले काफी समय से सूचना मिल रही थी कि एचएसआईआईडीसी के सामने अवैध कॉलोनी विकसित हो रही है। यहां पर लोगों ने प्लॉट खरीदकर दुकानों का निर्माण भी शुरू कर दिया है। इस सूचना के आधार पर वीरवार को डीटीपी अशोक गर्ग, ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार श्रीभगवान, जेई अरविंद, प्रवीण व पटवारी सोमवीर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम पुलिस बल और जेसीबी के साथ मौके पर पहुंची और दोपहर बाद कार्रवाई शुरू कर दी। टीम ने करीब तीन घंटे की कार्रवाई में यहां पर बन रही पांच दुकानों को गिरा दिया और साथ ही सीसी से बने रोड नेटवर्क को भी उखाड़ दिया।
.................
दिल्ली-रोहतक रोड पर अवैध कॉलोनी विकसित किए जाने की सूचना मिली थी। वीरवार को पुलिस के साथ मिलकर कब्जे के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इसके अलावा भविष्य में भी अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई की जाती रहेगी।
-अशोक गर्ग, जिला नगर योजनाकार।