{"_id":"5c291ea3bdec2257162fa9c9","slug":"21546198691-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिपो से 21 बसें की पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए भेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिपो से 21 बसें की पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए भेजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। हरियाणा पुलिस की लिखित परीक्षा के लिए दादरी डिपो से करीब 21 बसों को परीक्षा केंद्रों के लिए रवाना करने से लोकल रूटों पर बस सेवा चरमरा गई। वहीं लंबे रूटों पर भी बस सेवा बाधित रही। यात्रियों को बूथों पर घंटों इंतजार करना पड़ा। इस दौरान कई रूटों पर बसों के फेरे भी कम किए। वहीं रोडवेज अधिकारी बसों को रूटों पर दिन व्यवस्थित करते रहे और कुछ रूटों पर बसें स्थगित भी करनी पड़ी। रविवार को हरियाणा पुलिस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित हुई, जिसके लिए डिपो से करीब एक हजार उम्मीदवार विभिन्न परीक्षा केंद्रों के लिए रवाना हुए। इन उम्मीदवारों को विभिन्न जिलों व दूर-दराज के परीक्षा केंद्रों पर पहुंचाया गया। इन रूटों पर करीब 21 बसों को भेजा गया, जिससे रोहतक, दिल्ली, चंडीगढ़, गुरुग्राम रूटों पर बसों के रूट कम किए गए। यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा और घंटों बस स्टैंड पर इंतजार करना पड़ा। वहीं लोकल रूटों पर भिवानी, कोसली, लोहारू, गुरुग्राम को जाने वाली कुछ बसों के ट्रिप कम किए गए। इन रूटों के यात्रियों को घंटों बसों का इंतजार करना पड़ा था। फरीदाबाद, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, चंडीगढ़, करनाल, अंबाला, पंचकूला, गुरुग्राम आदि रूटों पर परीक्षा के लिए शनिवार शाम व रविवार सुबह करीब 21 बसें भेजी गई।
----
मैं किसी काम से दादरी आया था। अब बाढड़ा जाना था, लेकिन पिछले दो घंटों से बस स्टैंड पर खड़ा हूं। कोई भी बस नहीं मिली है जिससे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। - सुमेर सिंह
मैं नारनौल से आया हूं। करीब एक घंटे से बस स्टैंड पर इंतजार करना पड़ा है। मुझे चंडीगढ़ जाना था, लेकिन अभी तक कोई बस नहीं मिली है। काफी परेशानी हो रही है। - सतेंद्र कुमार
विज्ञापन
मुझे झाड़ली जाना था, लेकिन पिछले दो घंटे से यहां खड़ा होना पड़ रहा है। उनके रूट पर कोई बस नहीं जा रही है। ट्रेन भी शाम को मिल सकती है। काफी परेशानी झेलनी पड़ी है। - सोनू कुमार
मैं बिसलवास से आया हूूं और खानपुर जाना था। पिछले दो घंटे से बस के इंतजार में खड़ा रहना पड़ा है, लेकिन कोई बस नहीं मिली। जिससे काफी परेशानी झेलनी पड़ी है। - कप्तान सिंह