{"_id":"5b7f195842c792465d1d2adb","slug":"21535056216-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात में टपकती है बादली तहसील की छत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात में टपकती है बादली तहसील की छत
Updated Fri, 24 Aug 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश में टपकती है बादली तहसील की छत
बादली। उपमंडल तहसील कार्यालय में कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दौरान छतों से पानी टपकता है। बरसात शुरू होते ही कर्मचारी कंप्यूटर और रिकॉर्ड के बचाव में जुट जाते हैं। वीरवार को हुई बरसात भी कर्मचारियों पर आफत बन गई। आमजन जहां कामकाज के लिए कार्यालय पहुंचे तो कर्मचारी कंप्यूटर और रिकॉर्ड की सुरक्षा में लगे रहे। बरसात से छतों से पानी कमरों के अंदर टपकता रहा। कंप्यूटर रूम और रिकॉर्ड रूम सहित कई कमरों की छतें टपक रही है। तहसीलदार कार्यालय और पटवार घर के कमरों के ऊपर कमरे बने हैं जिसके चलते कुछ सामान सुरक्षित करना पड़ा। पानी टपकने से दैनिक कार्यों में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बार-बार ग्रामीणों की ओर से भी कमरों की छतों पर मरम्मत की मांग की जा चुकी है मगर समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। बरसात शुरू होते ही छतों से पानी टपकना शुरू हो जाता है। तहसील में होने वाले कामकाज भी प्रभावित हो जाते हैं। ग्रामीण मुरारी, दीपक, मनोज, जगबीर, दर्शन, राहुल ने बताया कि हलकी बरसात होते ही तहसील के कमरों से पानी का टपकता है। पानी से बचाने के लिए कंप्यूटर आदि का बंद करना पड़ता है ताकि पानी से बचाया जा सके।
फोटो 8 : छत से टपकते पानी को फैलने से रोकने के लिए नीचे रखी गई बाल्टियां।