फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   ग्रामीण उपभोक्ता ई-काउंटरों पर भर सकेंगे बिजली बिल

ग्रामीण उपभोक्ता ई-काउंटरों पर भर सकेंगे बिजली बिल

Wed, 03 Jan 2018 12:02 AM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीण उपभोक्ता ई-काउंटरों पर भर सकेंगे बिजली बिल
ग्रामीण क्षेत्रों में ई-काउंटर शुरू, अब उपभोक्ताओं को होगी सहूलियत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बौंदकलां।
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने बिजली उपभोक्ताओं की परेशानी कम करने के लिए अब बिलों की अदायगी के लिए गांवों में भी ई- काउंटर खोले हैं। इन काउंटर पर जाकर किसी भी समय उपभोक्ता बिल की अदायगी कर सकता है। बौंदकलां व सांजरवास में इन काउंटरों की शुरुआत भी की जा चुकी है। उपभोक्ताओं ने भी इनके जरिए बिजली बिलों का भुगतान करना शुरू कर दिया है।
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम और उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम ने बिजली बिलों के भुगतान के लिए ई-पे नामक कंपनी को ठेका दिया है। कंपनी ने गांव सांजरवास में बस स्टैंड पर काउंटर खोला है। बौंदकलां में राजकीय कन्या उच्च विद्यालय के समीप यह काउंटर खोला है। इन काउंटरों पर बिजली उपभोक्ता अपना बिजली बिल जमा कर सकते हैं। बिजली बिल की राशि जमा होते ही तुरंत ही उपभोक्ता के फोन पर मैसेज आ जाएगा। इसके साथ ही बिल के पीछे एजेंट मोहर लगाकर ट्रांजेक्शन नंबर भी लिखेगा। इन जगहों पर ग्रामीण किसी भी समय अपने बिलों की अदायगी करवा सकते है।
विज्ञापन

इस बारे में 33 केवीए सब पावर स्टेशन सांजरवास के एसडीओ अमनदीप सिंह का कहना है कि डीएचबीवीएन द्वारा ई पे को बिल जमा करने के लिए अधिकृत किया गया है। 33 केवीए सब स्टेशन के गांव सांजरवास और बौंदकलां में यह काउंटर खुला है। योजना सफल होने पर अन्य गांवों में भी ये काउंटर खोले जा सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed