फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   जाट आरक्षण संघर्ष मंडल के सदस्यों ने जाट नेता मलिक व सांसद सैनी का फूंका पुतला

जाट आरक्षण संघर्ष मंडल के सदस्यों ने जाट नेता मलिक व सांसद सैनी का फूंका पुतला

Thu, 16 Nov 2017 01:18 AM IST
Updated Thu, 16 Nov 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
जाट आरक्षण संघर्ष मंडल के सदस्यों ने जाट नेता मलिक व सांसद सैनी का फूंका पुतला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
जाट आरक्षण संघर्ष मंडल के सदस्यों ने दिलबाग दलाल के नेतृत्व में बुधवार को झज्जर के दिल्ली गेट पर जाट नेता यशपाल मलिक व भाजपा सांसद राजकुमार सैनी के पुतला फूंके और दोनों नेताओं पर समाज के भाईचारे को खराब करने के अलावा मुख्य मुद्दों से ध्यान हटाने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने 26 नवंबर को रोहतक के जसिया में होने वाली रैली का भी बहिष्कार करने की घोषणा की। मंडल के सदस्यों ने कहा कि 18 नवंबर को गांव बसंतपुर में हुड्डा खाप के चबूतरे पर खाप प्रतिनिधियों की पंचायत होगी। इसमें यशपाल मलिक और जसिया रैली के खिलाफ बहिष्कार का निर्णय लिया जाएगा।
जाट आरक्षण संघर्ष मंडल के सदस्य बुधवार को दिल्ली गेट पर दिलबाग लाल के नेतृत्व में एकत्रित हुए और यशपाल मलिक व सांसद राजकुमार सैनी का पुतला फूंका। दलाल ने कहा कि दोनों ही नेताओं ने आपसी भाईचारे में जहर घोलने का काम किया है और अभी भी जहर घोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान 36 बिरादरी से प्राप्त हुए चंदे का मलिक व उनके साथियों ने अपने निजी हित में इस्तेमाल किया है। जोकि समाज के साथ धोखा है। उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान जेल में गए 48 युवाओं में से दो युवाओं की अभी तक जमानत नहीं हुई है और अदालतों में केस की पैरवी ठीक से नहीं हो रही।
विज्ञापन

वहीं, युवा कप्तान सुबाना ने अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति पर अदालत में केस लड़ने के लिए कोई मदद न करने का आरोप लगाया। कप्तान ने कहा कि वह अपने पैसे से पैरवी की है। जबकि यशपाल मलिक और उसके साथी मदद के नाम पर पूरे समाज को गुमराह कर चंदे के पैसे को हड़प रहे हैं। दीपक सुबाना ने जेल में प्रताड़ित करने और मलिक द्वारा कोई मदद न करने के आरोप लगाए और कहा कि इससे समाज में मलिक के प्रति नाराजगी है। पुतला फूंकने वालों में हवा सिंह दलाल, रामफल गुलिया, जगदीश गुलिया, एडवोकेट नवीन राहड़, संदीप धनखड़, रमेश देशवाल, राज सिंह गुलिया आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


- समाज को बाटने का लगाया आरोप, जसिया रैली के बहिष्कार की कही बात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed