{"_id":"59a86c614f1c1b01278b4bc9","slug":"21504210017-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणपति महोत्सव में 21 किलोग्राम लड्डू की बोली पहुंची 23611 रूपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणपति महोत्सव में 21 किलोग्राम लड्डू की बोली पहुंची 23611 रूपये
Updated Fri, 01 Sep 2017 01:40 AM IST
विज्ञापन
21 किलोग्राम लड्डू की बोली पहुंची 23611 रुपये
चरखी दादरी।
काठ मंडी में आयोजित गणपति महोत्सव एवं भागवत कथा के छठे दिन बप्पा के 21 किलो जोधपुरी लड्डू की बोली लगी। लड्डू की बोली में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आचार्य गौरव दीक्षित ने बताया कि लड्डू की बोली का मुख्य उद्देश्य हर भक्त को भगवान गणपति के प्रसाद में जोड़ना था। उन्होंने बताया कि लड्डू की बोली वसंत सोनी ने 2551 रुपये की बोली के साथ शुरू की। इसके बाद बप्पा की जयकारों के साथ ये बोली 23611 रुपये तक पहुंची। महोत्सव के दौरान चल रही भागवत कथा में चतुर्थ दिवस की कक्षा करते हुए आचार्य गौरव दीक्षित ने कथा में भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव वृत्तांत से भक्तों को मंत्र मुग्ध कर दिया।
आयोजन कमेटी के सदस्य प्रमोद गुप्ता, मनोज बिंदल, कमल बंसल एवं रिंकू सिंगला ने बताया डॉ. सुदेश वर्मा, पवन सिंगला व वसंत सोनी की संयुक्त बोली पर इसका अंत हुआ। इसके बाद 21 किलो के लड्डू का महाभोग लगाकर भक्तों में बंटवाया गया। गणेश महोत्सव में राधा अष्टमी के दिन राधा सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छोटी-छोटी बच्चियों ने राधा जी के भजनों पर नृत्य किया। इसमें शीर्ष 13 लड़कियों को पुरस्कार एवं शेष सभी को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। भागवत कथा में राधेश्याम, शिवचरण, नवल किशोर, बजरंग, प्रतीक सिंगला, सुरेश बिंदल, बजरंग, अनिल ग्रोवर, रमेश, आशा देवी, सीता देवी, शशी बाला, अनिता बंसल, ज्योति ओम सोनी, मनीषा, पारूल, सुमन बिंदल, नीतू बंसल, ज्योति सिंगल, प्रीति मित्तल उपस्थित थे।