फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   महिला कालेज में देर शाम को लगी तीसरी कटआफ

महिला कालेज में देर शाम को लगी तीसरी कटआफ

Fri, 14 Jul 2017 01:23 AM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
महिला कालेज में देर शाम को लगी तीसरी कटआफ
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा जारी तीसरी कटऑफ लिस्ट शहर के कॉलेजों में वीरवार देर शाम लगा दी गई। प्रवेशार्थी दिनभर लिस्ट के लिए कॉलेज में आते रहे, लेकिन सूची न लगने से निराश होकर लौटते रहे। देर शाम लिस्ट आना आवेदकों के लिए बहुत फायदे में रहेगा। वहीं, तीसरी कटऑफ दिन में नहीं आने की वजह से राजकीय महिला कॉलेज प्रशासन ने 14 जुलाई को एक दिन के लिए पोर्टल खुलवाया है। फार्म भरने से चूकी छात्राएं पोर्टल पर अपना फार्म भरकर फिर से दाखिले के लिए आवेदन कर सकती हैं।
उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा जारी तीसरी सूची से राजकीय महिला कालेज में बीकाम पास कोर्स में 54 छात्राओं के दाखिले होने का रास्ता साफ हो गया है। इस सूची में सबसे अधिक 54.4 फीसदी और कम से कम 50.4 फीसदी वाली 12वीं पास छात्राओं को प्रवेश का मौका मिला है।
विज्ञापन

सफल हुई छात्राओं में शालू, एकता, कोमल छिकारा, प्रियंका, खुशबू, अनीशा, अंजलि, काजल राठी, रितु, सुमन, शिक्षा बंसल, एकता यादव, अंकिता, मंजू, सपना, प्रियंका, कोमल राठी, सोनल, भारती, रेखा बैनीवाल, ज्योति, शिक्षा, यशवंती, प्रीति, भावना, पूजा, अंजलि शर्मा, ज्योति, रेखा, पिंकी, साक्षी, स्वाति राठी, सोनम, रवीना, पिंकी, ज्योति, श्वेता, ममता, सपना, रीना, यशवंती यादव, शैजल, इरा दलाल, सुरभि, ज्योति, सुषमा, निशा, साक्षी, सपना, मानसी, दीपिका, आरती, रश्मि और मोनिका शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लिस्ट आने से कुछ ही समय पहले राजकीय कालेज के नोडल अफसर मनोज ने बताया था कि तीसरी कटऑफ लिस्ट दिनभर प्रतीक्षा करने के बाद भी नहीं आई। एक बार लिस्ट आई थी लेकिन विभाग ने उसे वापस ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed