{"_id":"66a438129cf73379c207fc67","slug":"21-complaints-of-cm-window-found-pending-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-108855-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: सीएम विंडो की 21 शिकायतें लंबित मिलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: सीएम विंडो की 21 शिकायतें लंबित मिलीं
Sat, 27 Jul 2024 05:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 27 Jul 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) कार्यालय में शुक्रवार को सीएम फ्लाइंग की टीम ने छापा मारा। टीम ने रिकार्ड की जांच की तो दोनों कार्यालय में सीएम विंडो की 21 शिकायतें लंबित मिली। संपदा अधिकारी कार्यालय में 12 और कार्यकारी अभियंता कार्यालय में 9 शिकायतें लंबित मिली।
इस कार्रवाई के दौरान प्राधिकरण के संपदा अधिकारी और कार्यकारी अभियंता कार्यालय में कर्मचारी हाजिर मिले। सीएम फ्लाइंग को एचएसवीपी (हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण) कार्यालय संबंधित शिकायतें शासन स्तर तक पहुंच रही थी। इसी को लेते हुए शुक्रवार को प्रदेशभर में एचएसवीपी कार्यालयों में यह कार्रवाई हुई। बहादुरगढ़ कार्यालय में सुबह ही एसआई रामनिवास की अगुवाई वाली टीम ने दस्तक दे दी थी। टीम ने यहां एचएसवीपी व एचकेआरएन के तहत लगे कर्मचारियों की हाजिरी जांची।
संपदा अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार प्लाटों के ट्रांसफर परमिशन की वर्ष 2023-24 में 1479 फाइलें प्राप्त हुई, जिनमें से 12 लंबित मिली। अन्य कार्यों की एक साल में 435 फाइलें प्राप्त हुई, जिनमें से 12 फाइलें लंबित पाई गई। टीम को मौके पर तीन लोग मिले जो अपने कामों को लेकर आए हुए थे। इन लोगों को संबंधित कर्मचारी से मिलवाकर उनका काम तुरंत करवाया गया। साथ ही पानी व सीवर की 325 शिकायत एक साल में आई हुई मिली, जिनका निवारण किया जा चुका था।
विज्ञापन
पानी व सीवर के एक साल में करीब 33 करोड़ की राशि के बिल बनते हैं। इसमें से करीब 31 लाख रुपये की रिकवरी लंबित मिली। जिसकी रिकवरी के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही एचएसवीपी की करीब 18 एकड़ जमीन पर कब्जा मिला। इसे हटाने के लिए प्राधिकरण की ओर से संबंधित को नोटिस दिए गए हैं। जल्द ही इस बारे में उचित कार्रवाई की जाएगी। सीएम फ्लाइंग की टीम ने यह रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेज दी है।