फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   205 found new corona infected, 228 defeated

205 मिले नए कोरोना संक्रमित, 228 ने दी मात

Tue, 27 Apr 2021 01:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
205 found new corona infected, 228 defeated
शहर की श्मशान भूमि में कोरोना संक्रमित मरीज के शव का अंतिम संस्कार करते नप के कर्मचारी। संवाद - फोटो : Jhjhar
झज्जर। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के चलते जिला प्रशासन की तरफ से सख्ती बढ़ा दी गई है। जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है, ताकि कोरोना की चेन को तोड़ा जा सके। सोमवार की शाम तक जिले में कुल 8892 कोरोना के मरीज मिले हैं। इनमें से 7710 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले में सोमवार को कोरोना के 205 नए केस आए हैं, जबकि 228 मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। सोमवार को रिकवरी रेट 86.7 प्रतिशत रहा। जबकि कोरोना के कारण मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत है। जिले में अब 980 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। जिले में सोमवार को मिले कोरोना संक्रमितों में 25 विद्यार्थी, 13 किसान व तीन शिक्षक शामिल हैं। वहीं पिछले चार दिन से जिले में निरतंर 200 से अधिक कोरोना संक्रमित मिल रहे हें। इनमें सबसे अधिक 70 फीसदी 16 से 45 वर्ष के बीच संक्रमित मिल रहे हैं। झज्जर नगर परिषद की ओर से सोमवार की शाम तक एक कोरोना संक्रमित का अंतिम संस्कार किया गया है, जबकि इसकी गणना झज्जर जिले में नहीं थी। जिले में अब तक 108 लोगों को कोरोना संक्रमण के कारण मौत हुई है।
विज्ञापन

कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण का विवरण
अब तक जिले में स्वास्थ्यकर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स, वरिष्ठ नागरिक एवं 45 वर्ष से अधिक आयु के कुल 132904 लोगों का टीकाकरण हो चुका है।
1. पहली डोज: स्वाथ्यकर्मियों को दी गई: अब तक कुल 5202
- दूसरी डोज: स्वाथ्यकर्मियों को दी गई: अब तक कुल 3492
2. पहली डोज: फ्रंट लाइन वर्कर: अब तक 4747 ने ली
- दूसरी डोज: फ्रंट लाइन वर्कर: अब तक 2376 ने ली
3. 45 से 59 साल के व्यक्तियों द्वारा ली गई पहली डोज: 44136
- 45 से 59 साल के व्यक्तियों द्वारा ली गई दूसरी डोज: 3432
4. 60 साल से अधिक आयु वर्ग के लोगों द्वारा ली गई पहली डोज: 58532
- 60 साल से अधिक आयु वर्ग के लोगों द्वारा ली गई दूसरी डोज: 10987
5. अब तक विभिन्न आयु वर्ग द्वारा ली गई कुल पहली डोज: 1,12,617
अब तक विभिन्न आयु वर्ग द्वारा ली गई कुल दूसरी डोज: 20287
सैंपलिंग और टेस्टिंग
सोमवार को1577 टेस्ट झज्जर जिले के विभिन्न अस्पताल में किए हैं। 1434 टेस्ट आटीपीसीआर के माध्यम से किए हैं और आरएटीआई के माध्यम से 143 टेस्ट लिए हैं। एक प्राइवट टेस्टिंग लैब वर्ल्ड मेडिकल कॉलेज गिरावड, झज्जर में कार्यरत है।
विज्ञापन

नगर परिषद की तरफ से सोमवार को एक कोरोना संक्रमण से मरने वाले व्यक्ति का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
- अरुण नांदल, ईओ, नगर परिषद, झज्जर।
टीकाकरण के लिए और अधिक तेजी से लोगों को आगे आना चाहिए। इसके साथ ही नियमों का पालन करना भी जरूरी है। जिले में ऑक्सीजन व बेड की कमी नहीं है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों को और अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. संजय दहिया, सीएमओ, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed