फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में विक्की ने जीता रजत पदक

एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में विक्की ने जीता रजत पदक

Mon, 29 Apr 2019 01:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में विक्की ने जीता रजत पदक
झज्जर। कुश्ती में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर झज्जर का नाम रोशन करने वाले खुडन के बजरंग पूनिया के पदचिह्नों पर चलते हुए गांव सिलाना के पहलवान विक्की चाहार ने सीनियर एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। चीन के जीआंग में हुए सीनियर एशियन चैंपियनशिप 2019 में पहलवान विक्की चाहार का पहला मुकाबला 24 अप्रैल को पाकिस्तान के पहलवान मोहम्मद इमाम से हुआ। उसे पराजित करते हुए मुकाबले में जीत हासिल की। दूसरे मुकाबले में विक्की ने चीन के पहलवान जीयासुन को 3-2 से पछाड़ कर रजत पदक भारत के नाम पक्का किया। 92 किलोग्राम भार वर्ग के इस मुकाबले में विक्की चाहार ने कुश्ती के शानदार दांवपेंच दिखाते हुए भारत का डंका पहलवानी में बजाया है। खेल कोटे से वायुसेना में भर्ती हुए विक्की का बिरधाना के सत्ते अखाड़ा में नोटों व फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया। विक्की चाहार पहले भी राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर कई बार गोल्ड व सिल्वर मेडल जीत चुका है। विक्की पुत्र रोहताश निवासी सिलाना के सम्मान समारोह में अखाड़ा संचालक सत्ते पहलवान, संजय कोच, सम्मे पहलवान डीघल, इंद्र सिंह, बलदेव सिंह, हेतराम, बलजीत, जगपाल, लछमण, सतीश, मनदीप, रामपाल, मिंटू पहलवान, राजबीर, रतिया पहलवान, मनीष पहलवान, बंटा पहलवान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed