{"_id":"5c9a78b3bdec22141b2b59b0","slug":"201553627315-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन सचिव व सहसचिव पद के लिए हुए नामांकन दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन सचिव व सहसचिव पद के लिए हुए नामांकन दाखिल
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़। बार एसोसिएशन बहादुरगढ़ की कार्यकारिणी के वार्षिक चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन मंगलवार को तीन नामांकन पत्र दाखिल किए गए। दो सचिव के लिए और एक सह सचिव पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया गया है। सचिव पद के लिए एडवोकेट ललित सैनी व अनिल सैनी ने अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है और सह सचिव पद के लिए सौरभ डागर ने पर्चा दाखिल किया है।
एडवोकेट ललित सैनी ने पिछले साल भी सचिव पद के लिए चुनाव लड़ा था, मगर वे चुनाव हार गए थे। इस बार वे दोबारा से मैदान में हैं। बार चुनाव के लिए 28 मार्च तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे और 29 मार्च को नामांकन पत्रों की छंटनी व नाम वापस लिए जा सकेंगे। नामांकन पत्र सुबह 10 से लेकर शाम को 3 बजे तक दाखिल किए जा सकेंगे। 5 अप्रैल को मतदान होगा। मतदान सुबह 9 से शाम 4 बजे तक होगा। चुनाव में 510 वकील मतदान कर सकेंगे। नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए मंगलवार को भी कई प्रत्याशियों ने फार्म खरीदे हैं। इनमें प्रधान पद के लिए मुकेश सैनी, सह सचिव पद के लिए प्रेमवती व शिव खोखरा और उपप्रधान के लिए प्रदीप कादियान ने फार्म खरीदे हैं।
नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन तीन नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। अब दो दिन और शेष हैं। 28 तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे।
तेजवीर सिंह, निर्वाचन अधिकारी, बार एसोसिएशन, बहादुरगढ़।