{"_id":"5c968848bdec22147163afc2","slug":"201553369160-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविर में 437 लोगों ने कराई स्वास्थ्य की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविर में 437 लोगों ने कराई स्वास्थ्य की जांच
विज्ञापन
शिविर में 437 लोगों ने करवाई स्वास्थ्य की जांच
बहादुरगढ़। आयुष विभाग की ओर से गांव दुल्हेड़ा के शिव मंदिर में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान शिविर में 437 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई और नि:शुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. दलबीर राठी, डॉ. नरेश शर्मा, डॉ. रोहतास नांदल, डॉ. सुरेंद्र राठी, नीलम यादव, डॉ. सुमन देसवाल, डॉ. पवन देसवाल, डॉ. परमवीर फौगाट, जितेंद्र, प्रमोद सहित कई चिकित्सकों ने रोगियों की जांच करने के बाद उन्हें खानपान में सावधानी बरतने की सलाह दी। आचार्य बलदेव ने इस दौरान बीमारियों से बचने के घरेलू नुस्खे बताए। स्वास्थ्य बेहतर रखने के लिए तुलसी डालकर चाय पीने, सुबह उठते ही सबसे पहले खाली पेट पानी पीने, गले में दर्द होने पर गर्म पानी के गलगले करने का सुझाव दिया। इसके अलावा डॉक्टरों ने बाजार में मिलने वाले फलों में केले को सबसे सुरक्षित बताया। डॉ. सुमन देशवाल ने कहा कि केला सुरक्षित के साथ फायदेमंद भी होता है। शारीरिक तौर पर कमजोर लोग इसका सेवन प्रतिदिन करें। इसके अलावा भुना हुआ भुट्टा खाएं, जो कि सुरक्षित और फायदेमंद होता है। शिविर के दौरान समाजसेवी दीपक देशवाल विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने आयुष विभाग का आभार जताते हुए कहा कि समय-समय पर इस प्रकार के शिविर आयोजित होते रहने चाहिए, ताकि लोगों को अच्छा व बेहतर उपचार मिल सके। इस मौके पर जयकिशन देशवाल, डॉ. रामकंवार, राजे, मोनू देशवाल, हवा सिंह, जयप्रकाश, जगदीश, जिले सिंह सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
---फोटो 4 : शिविर में दवा लेता एक मरीज।