फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   जिली की लटकती तारों को लेकर लोगों ने विभाग के खिलाफ की नारेबाजी

जिली की लटकती तारों को लेकर लोगों ने विभाग के खिलाफ की नारेबाजी

Sat, 02 Mar 2019 01:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
जिली की लटकती तारों को लेकर लोगों ने विभाग के खिलाफ  की नारेबाजी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। वार्ड-21 हरि नगर में लटकते बिजली के तारों को लेकर लोगों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों ने बताया कि फिलहाल तारों को रस्सियों के सहारे बांधकर काम चलाया जा रहा है। वार्ड निवासी इंद्रावती, प्रेम, ओमपति, नरेश देवी, प्रेमलता, मनोहर लाल शर्मा, दिनेश और सुमित ने इस समस्या का स्थायी समाधान करवाए जाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि इस समय लटके तारों को रस्सियों से बांधकर काम चलाना पड़ रहा है। एक साल से ज्यादा समय हो गया है। बिजली की लटकते तारों से कई प्रकार की दिक्कतें आ रही हैं। पोल से उनके घरों तक जाने वाले तारों को इस समय रस्सियों से बांध रखी हैं। तारों के लिए निगम ने कोई स्पोर्ट भी नहीं लगा रखी है। इससे तार लटकती रहती है। इन तारों से बारिश की झड़ी में मकान की दीवारों में बिजली करंट का भी खतरा बना रहता है। मौके पर पहुंचे वार्ड पार्षद रोहित कुमार ने बताया कि गली में कई दिनों से बिजली की तार लटक रही हैं जिसकी शिकायत कई बार विभाग से की चुका है लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं हुआ है । बिजली की तारें काफी नीचे लटकने की वजह से राहगीर भी परेशान हैं। वार्ड के लोगों ने बताया कि लटकती तारों की वजह से हादसों का भी अंदेशा बना रहता है। यह तारें गली के बीचोबीच लटक रही हैं। कई बार तेज हवा के झोकों से तारें झूलने लगती हैं और हादसों का अंदेशा बना रहता है। वार्डवासियों का कहना है कि बिजली निगम की तरफ से इन तारों को ठीक नहीं किया जा रहा है। लोगों ने बिजली निगम से इस समस्या का जल्द ही समाधान करने की मांग की है अगर तीन दिन में इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे बिजली निगम कार्यालय में धरना देने को विवश होंगे, इसकी जिम्मेदारी बिजली निगम की होगी ।

करीब एक साल से यह तारें लटकती आ रही हैं। बार-बार शिकायत करने के बाद भी समाधान नहीं हो पा रहा है। तारेें समय -समय पर टूट भी जाती हैं जिससे हादसे का भी अंदेशा बना रहता है। इन तारों को ठीक करना चाहिए। - कांता
विज्ञापन


बारिश के मौसम में तो मकानों में बिजली करंट का खतरा बना रहता है। समय- समय पर बिजली आपूर्ति प्रभावित बनी रहती है। तारों का जल्द ही समाधान होना चाहिए ताकि रोजाना की समस्या से छुटकारा मिल सके। - सपना
विज्ञापन
विज्ञापन


लटकते तार इस समय रस्सी से बांध रखी हैं ताकि टूटने से बचाव हो सके और बिजली की आपूर्ति बाधित न होने पाए। बिजली कर्मचारियों को शिकायत की जाती है लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। - हीरालाल


लटकती बिजली की तारों से लोग परेशान हैं। बिजली निगम को लटकती तारों की शिकायत कई बार की जा चुकी है लेकिन कोई समाधान नहीं हो पा रहा है। जल्द ही तारों का खिंचाव कर नई पोल लगानी चाहिए। - अरविंद

वर्जन-
इस बारे में कुछ शिकायतें सामने आई हैं सर्वे करवा दिया गया है। शहर के किसी भी वार्ड में जो तारें लटकी हुई हैं उन्हें ठीक करवा दिया जाएगा।
ओमबीर सिंह, कार्यकारी अभियंता बिजली विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed