फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   सेक्टर-6 की सड़कों के एसडीएम ने लिए सेंपल

सेक्टर-6 की सड़कों के एसडीएम ने लिए सेंपल

Wed, 28 Mar 2018 01:13 AM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
सेक्टर-6 की सड़कों के एसडीएम ने लिए सेंपल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
शहर के सबसे पुराने सेक्टर 6 में चल रहे सड़क निर्माण कार्य का मंगलवार को एसडीएम जगनिवास ने निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर अपनी उपस्थित में चार अलग-अलग स्थानों से आठ सैंपल भी लिए हैं। निर्माण कार्य की गुणवत्ता को जानने के लिए सैंपलों को प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। अगर जांच में सैंपल फेल पाए जाते हैं तो ठेकेदार के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने मौके पर मौजूद सेक्टर वासियों से भी अपील की है कि वे अपनी देखरेख में काम करवाएं ताकि निर्माण कार्य में कोई कमी ना रहे।
करीब आठ करोड़ की लागत से नगर परिषद की ओर से मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत सेक्टर छह में सड़कों का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। सेक्टर की करीब 12 फीट चौड़ी सड़कों का निर्माण कार्य इस समय चल रहा है। इन सड़कों का निर्माण गुणवत्तायुक्त कराने के लिए मंगलवार को एसडीएम जगनिवास, नायब तहसीलदार जयभगवान और नगर परिषद के जेई अनिल और ठेकेदार के कारिंदों के साथ सेक्टर छह में पहुंचे और यहां चल रहे विकास कार्यों की जांच की। जांच के बाद उन्होंने अपनी ही उपस्थिति में एक-एक कर अलग-अलग स्थानों से आठ सैंपल भी लिए हैं।
विज्ञापन

सीमेंट खत्म होने से रुका कार्य
सेक्टर छह की सड़कों का निर्माण कार्य फिलहाल मंद गति से चल रहा है। ठेकेदार की ओर से चार करोड़ से अधिक का काम कराने और पेमेंट सिर्फ डेढ़ करोड़ की ही होने के कारण काम ठप हो गया है। ठेकेदार के पास पैसे न होने की वजह से सीमेंट नहीं खरीदी जा रही है। स्टॉक में सीमेंट खत्म होने के कारण सेक्टर की सड़कों का निर्माण कार्य रुक सा गया है। ठेकेदार का कहना है कि पेमेंट होते ही फिर से काम में तेजी लाई जाएगी। उधर, नप अधिकारियों का कहना है कि बिल मिलते ही ठेकेदार की पेमेंट कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैंपल फेल हुए तो होगी कार्रवाई : एसडीएम
एसडीएम जगनिवास ने बताया कि सेक्टर की सड़कों का निर्माण कार्य चल रहा है। गुणवत्तायुक्त कार्य कराने के लिए निरीक्षण किया गया था। चार जगहों से आठ सैंपल लेकर प्रयोगशाला में भेजा गया है। अगर सैंपल फेल पाए जाते हैं तो ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई होगी।

उधर, ठेकेदार संदीप ने कहा कि हमारी तरफ से सेक्टर की सड़कों का निर्माण पूरी गुणवत्ता के साथ किया जा रहा है। निर्माण सामग्री में गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed