{"_id":"5a1c6fb44f1c1bce408b98cc","slug":"201511813044-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केएमपी एक्सप्रेस वे कोरिडोर विकासात्मक बदलाव में अहम कदम : कौशिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केएमपी एक्सप्रेस वे कोरिडोर विकासात्मक बदलाव में अहम कदम : कौशिक
Updated Tue, 28 Nov 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
विधायक नरेश कौशिक ने कहा कि कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस हाईवे बहादुरगढ़ हलके के विकास की धुरी साबित होगा। औद्योगिक कोरिडोर के रूप में विकसित होने वाले इस हाईवे के साथ के क्षेत्र से विकासात्मक बदलाव की नई तस्वीर लोगों के सामने होगी। विधायक नरेश कौशिक ने सोमवार की सुबह निर्माणाधीन कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे का काम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों से भी बातचीत की और निर्माण कार्य पर संतोष जताया।
विधायक कौशिक ने बताया कि उपस्थित निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों ने निरीक्षण के दौरान बताया कि करीब 83.320 किलोमीटर लंबे कुण्डली-मानेसर सैक्शन के अगस्त, 2018 तक तैयार होने की पूरी उ मीद है। इस सैक्शन का कार्य मार्च 2016 में आरंभ हुआ था और ढाई वर्ष से कम अवधि में ही इसे पूरा कर लिदया जाएगा। विधायक ने बताया कि प्रतिष्ठित कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे की 135.65 किलोमीटर लंबी परियोजना प्रदेश के पांच जिलों को कवर करती है। इन जिलों में सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात और पलवल शामिल हैं। उन्होंने कहा कि अब यह मार्ग चार मार्गीय की बजाय छ: मार्गीय पश्चिमी पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे (केएमपी) होगा।
इस परियोजना के पूरा होने से न केवल दक्षिणी जिलों के साथ उत्तरी हरियाणा का उच्च गति का संपर्क उपलब्ध होगा। बल्कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में भीड़ भी कम होगी। इसके साथ ही प्रदेश के उत्तरी भाग के ट्रैफिक को प्रदेश के दक्षिणी भागों में पहुंचने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में से गुजरने की जरूरत नहीं होगी। इस प्रकार, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु प्रदुषण कम करने में सहायता मिलेगी। इस मौके पर मार्केट कमेटी चेयरमैन रामसिंह दलाल, राजपाल शर्मा, विनोद शर्मा, कृष्ण चंद्र व कैप्टन बलवान खत्री, एसके शर्मा, दीपक दलाल, चांद पहलवान सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।