फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   स्वतंत्रता दिवस से वाई-फाई सुविधा से युक्त होगा लघु सचिवालय

स्वतंत्रता दिवस से वाई-फाई सुविधा से युक्त होगा लघु सचिवालय

Sat, 12 Aug 2017 01:33 AM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस से वाई-फाई सुविधा से युक्त होगा लघु सचिवालय
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
स्वतंत्रता दिवस से झज्जर जिला मुख्यालय पर लघु सचिवालय परिसर वाई-फाई सेवा से युक्त हो जाएगा। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की ओर से यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यवाहक उपायुक्त आमना तस्नीम ने शुक्रवार की सुबह लघु सचिवालय में वाई-फाई सेवा को लेकर बीएसएनएल अधिकारियों की बैठक ली।

कार्यवाहक उपायुक्त ने बताया कि लघु सचिवालय परिसर पूरी तरह वाई-फाई सेवा से कनेक्ट हो जाएगा। बैठक में बीएसएनएल के एसडीई दुष्यंत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि लघु सचिवालय में कोई भी सब्सक्राइबर वाई-फाई ऑन करता है तो उसे तीन विकल्प मिलेंगे। जिनमें बीएसएनएल 4जी प्लस विकल्प के तहत बीएसएनएल प्रीपेड कस्टमर जिन्होंने नेट पैक लिया हुआ है उनका अपने आप कनेक्ट हो जाएगा। दूसरे विकल्प ब्रॉड फाई के तहत बीएसएनएल ब्रॉड बैंड कस्टमर वाई-फाई सेवा में अपना यूजर नेम एवं पासवर्ड डालकर कनेक्ट कर सकते हैं। तीसरे विकल्प बीएसएनएल वाई-फाई के तहत बीएसएनएल उपभोक्ताओं को 100 एमबी नेट प्रतिदिन नि:शुल्क मिलेगा। बैठक के दौरान बीएसएनएल के फ्रेंचाइजी अंकुर सिंगल भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed