फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   200 quintals of millet reached the market, purchase will start from October 1

Jhajjar-Bahadurgarh News: 200 क्विंटल बाजरा मंडी में पहुंचा, एक अक्तूबर से होगी खरीद

Mon, 30 Sep 2024 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 30 Sep 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
200 quintals of millet reached the market, purchase will start from October 1
झज्जर। जिले की मंडियों में धान की खरीद शुरू हो चुकी है, लेकिन अब तक मंडियों में धान की आवक शुरू नहीं हुई हैं। वहीं झज्जर अनाज मंडी में लगातार तीसरे दिन रविवार को लगभग 200 क्विंटल बाजरा लेकर किसान पहुंचे। फिलहाल बाजरे की सरकारी खरीद शुरू नहीं हुई है। बाजरे की खरीद एक अक्तूबर से की जाएगी।
विज्ञापन

डीसी शक्ति सिंह ने बताया कि धान की खरीद 27 सितंबर से जिले में शुरू हो चुकी है। किसानों की सुविधा के लिए ई-खरीद एप व पोर्टल की शुरुआत की गई है। एप और पोर्टल के माध्यम से किसान स्वयं मंडी गेट पास बना सकते हैं। इससे किसान सीधे अपने एप के जरिए उपज से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और बिना किसी अतिरिक्त परेशानी के अपनी फसल मंडी में ले जा सकेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ई-खरीद एप के जरिए किसान भविष्य में अपने जे फॉर्म, गेट पास, और भुगतान विवरण भी देख सकेंगे। साथ ही किसान अपनी सुविधा अनुसार मंडी और उपज लाने की तारीख का भी चयन कर सकते हैं। एप के माध्यम से दिखाए गए क्यू कोड को स्कैन करके किसान मंडी में प्रवेश कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रणाली से समय की बचत होगी और भीड़ कम होगी। इससे किसानों को सरकारी खरीद की प्रक्रिया में पारदर्शिता मिलेगी। आने वाले समय में यह एप किसानों की कार्यप्रणाली को डिजिटल रूप से सक्षम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि मंडी में हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है, जहां किसानों को गेट पास जारी करने की सुविधा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed