फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   20 tola gold and cash stolen after breaking the lock of the house

Jhajjar-Bahadurgarh News: मकान का ताला तोड़कर 20 तोला सोना व नकदी चोरी

Mon, 20 Jan 2025 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 20 Jan 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
20 tola gold and cash stolen after breaking the lock of the house
बहादुरगढ़। शहर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब मॉडल टाउन स्थित एक मकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया। यहां से चोर 20 तोला सोना व नकदी चुरा ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। माॅडल टाउन में घर का ताला तोड़कर चोर 20 तोले सोना और नकदी चुरा ले गए। चोरों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया, जब मकान मालिक धार्मिक स्थल पर गया हुआ था। माॅडल टाउन निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि वह घर में अकेला रहते हैं। उनकी लड़की जयपुर में पढ़ाई करती है। गत 17 जनवरी को वह अपने दोस्तों के साथ मेहंदीपुर बालाजी गए हुए थे। अगले दिन जब वह लौटा तो देखा कि मकान का ताला टूटा हुआ था। कमरे के अंदर जाकर देखा तो लोकर का टूटा हुआ था। जांच की तो पता चला कि घर से 20 तोले सोना व 37 हजार रुपए नकद चोरी हुए मिले। पुलिस ने केस दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातें
क्षेत्र में रोजाना चोरी की वारदातें हो रही हैं। पिछले एक सप्ताह में कई स्थानों पर चोरी हो चुकी है। कई जगह तो सीसीटीवी में चोरों के चेहरे तक नजर आ चुके हैं। मगर पुलिस के हाथ खाली हैं। रोजाना बढ़ रही चोरी की वारदातों से लोगों में भय बना हुआ है। एक सप्ताह में राधा कॉलोनी, लाइनपार क्षेत्र,गारमेंट्स दुकान, पिज्जा प्वाइंट, दो दवाइयों की दुकानों में चोरी हो चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed