फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   शहर में लगे दो हजार से ज्यादा होर्डिंग्स, नप टीमों ने उतारे 950

शहर में लगे दो हजार से ज्यादा होर्डिंग्स, नप टीमों ने उतारे 950

Tue, 12 Mar 2019 12:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
शहर में लगे दो हजार से ज्यादा होर्डिंग्स, नप टीमों ने उतारे 950

विज्ञापन
चरखी दादरी। आदर्श आचार संहिता लागू होते ही नगर परिषद ने शहर में अवैध रूप से लगाए गए होर्डिंग को हटाने शुरू कर दिया है। इसके लिए रविवार रात को ही शहर में अभियान चलाया गया। सोमवार दोपहर तक नप टीमों ने करीब 950 होर्डिंग शहर की विभिन्न जगहों से उतारे। अभी भी शहर में एक हजार से ज्यादा होर्डिंग, बैनर और पोस्टर लगे हैं जिन्हें अगले 24 घंटे के अंदर हटवाने का नप अधिकारी दावा कर रहे हैं। वहीं, विभिन्न सरकारी विभागों में सरकार की योजनाओं से संबंधी लगी पोस्टर, बैनर व फोटो भी विभागाध्यक्षों ने हटवा दिए हैं।
शहर में विभिन्न जगहों पर राजनैतिक दलों के नेताओं ने पार्टी और अपने प्रचार-प्रसार के लिए सामग्री लगाई हुई थी। पिछले लंबे समय से नगर परिषद का इस ओर ध्यान नहीं था, जबकि जिला प्रशासन की तरफ से समय समय पर गाइड लाइन जारी की गई थी। रविवार को आदर्श आचार संहिता लागू होते ही जिला उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने देर शाम अपने कार्यालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली । इसमें तुरंत प्रभाव से विभागों के दफ्तरों में लगी सरकारी योजनाओं के होर्डिंग्स और राजनैतिक दलों की प्रचार सामग्री को उतारने के आदेश जारी किए थे। इन आदेशों की पालना करते हुए नगर परिषद अधिकारियों ने रविवार रात ही होर्डिंग उतारने के लिए तीन टीमें गठित कर दी थी। इन टीमों ने शाम सात से रात 11 बजे तक शहर के विभिन्न मार्गों पर अभियान चलाया। सेनेटरी इंस्पेक्टर विजय शर्मा ने बताया कि रात के समय दो ट्रॉली होर्डिंग उतारे गए । सोमवार सुबह चलाए गए अभियान के दौरान भी दो ट्रॉली होर्डिंग उतारे गए।
विज्ञापन

नप सूत्रों की मानें तो एक ट्रॉली में स्ट्रीट लाइटों पर लगे 250 होर्डिंग आते हैं। इस लिहाज से करीब 950 होर्डिंग उतारे गए। वहीं, शहर में अभी भी एक हजार से ज्यादा होर्डिंग लगे हैं, जिन्हें नगर परिषद अधिकारी जल्द उतरवाने का दावा कर रहे हैं। सेनेटरी इंस्पेक्टर विजय शर्मा ने बताया कि रविवार रात रोहतक रोड, लोहारू रोड, बस स्टैंड रोड, पुराना झज्जर रोड व सैनीपुरा सड़क से होर्डिंग उतारे गए हैं। वहीं, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने भी शहर में सात अलग-अलग स्थानों पर लगे सरकार की योजनाओं संबंधी बैनर और फ्लेक्स उतरवा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed