{"_id":"5c044382bdec22415e42d132","slug":"191543783297-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बादली की बहू राजस्थान में बनी भारत केसरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादली की बहू राजस्थान में बनी भारत केसरी
Updated Mon, 03 Dec 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बादली। राजस्थान में हुए कुश्ती दंगल में गांव बादली की बहू रौनक गुलिया छाई रही। शानदार प्रदर्शन करते हुए रौनक गुलिया ने प्रतिद्वंदी पहलवानों को मात देकर भारत केसरी का खिताब अपने नाम किया। रौनक की जीत पर परिजन और कुश्ती प्रेमी बेहद खुश हैं।
भरतपुर जिला ओलंपिक संघ की ओर से भरतपुर में एक दिसंबर को 22वें राष्ट्रीय महिला कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। देशभर की पहलवानों ने इसमें भाग लिया। बादली की बहू रौनक गुलिया ने भी जोर आजमाइश की। रौनक ने पांच कुश्तियां जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में प्रतिद्वंदी पहलवान को 10-0 से मात देकर भारत केसरी का खिताब अपने नाम किया। रौनक के पति अंकित ने बताया कि रौनक बेहद अच्छी पहलवान है, अपने प्रदर्शन से वह परिवार व क्षेत्र का नाम रोशन कर रही है। कोच मनदीप ने बताया कि प्रतिदिन 8 से 10 घंटे तक मेहनत करने वाली रौनक ने पहले भी कई पदक जीते हैं। महिला पहलवानों के लिए आदर्श बनी रौनक गुलिया का अगला निशाना एशियन गेम्स और ओलंपिक में पदक जीतना है। रौनक की सास डॉ. सुनीता और ससुर सुनील गुलिया का कहना है कि उन्हें अपनी बहू पर गर्व है और गांव में आने पर रौनक का स्वागत किया जाएगा।