{"_id":"5bd375babdec2269436b91e7","slug":"191540584890-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर से घंटियां चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर से घंटियां चोरी
Updated Sat, 27 Oct 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बादली। मंदिर लोगों की आस्था का केंद्र माने जाते हैं। यहां सभी लोग मत्था टेककर मनोकामना पूरी होने की मन्नतें करते हैं। लेकिन चोर हैं कि भगवान को भी नहीं बख्शते। गांव के पुराने रावसर जोहड़ स्थित शिव मंदिर से चोरों ने दो बड़ी घंटियां चोरी कर लीं। घटना के बाद गांव के लोगों में रोष है।
पूर्व सरपंच विजयपाल ने बताया कि अज्ञात चोरों ने एक क्विंटल की पुरानी टाल को चोरी कर लिया। चोर मंदिर की दो बड़ी घंटियां भी साथ ले गए। इससे पहले भी मंदिरों में चोरी की वारदात हो चुकी हैं। बादली के मैन रोड स्थित शिव मंदिर, गुभाना के श्याम मंदिर और माजरी गांव के शिव मंदिर में भी चोरी हो चुकी है। मंदिरों के दान पात्रों सहित कीमती सामान चोरी हुआ है। मगर किसी भी चोर को पकड़ा नहीं गया है। ऐसे में ग्रामीणों का कहना है कि भगवान के चोरी कर चोरों ने सभी हदें पार कर रखी हैं। वहीं पुलिस चौकी इंचार्ज श्रीभगवान का कहना है कि बादली के शिव मंदिर में हुई चोरी की लिखित शिकायत नहीं मिली है। इसके बाद भी पुलिस कार्रवाई में जुटी है और रात के समय मंदिरों की गश्त बढ़ाई जाएगी।