फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   चार घंटे समस्याएं बताने के लिए खड़े रहे ग्रामीण

चार घंटे समस्याएं बताने के लिए खड़े रहे ग्रामीण

Fri, 02 Feb 2018 01:24 AM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
चार घंटे समस्याएं बताने के लिए खड़े रहे ग्रामीण
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बादली (झज्जर)।
उपमंडल के गांव निमाणा में जिस समय प्रदेश के सभी जिला उपायुक्तों सहित मुख्य सचिव की बैठक चल रही थी तो बाहर ग्रामीण अपनी समस्याओं के समाधान के लिए शासन-प्रशासन का इंतजार कर रहे थे। जिस उम्मीद के साथ ग्रामीण विकास पर जहां बैठक में अंदर मंथन चलता रहा। उसी उम्मीद के साथ ग्रामीण समस्याओं के समाधान की आस लगाए रहे। मंत्री बैठक के लिए जहां 10:45 मिनट पर पहुंचे। वहीं ग्रामीण भी अपना मांग पत्र लेकर 10 बजे कम्यूनिटी सेंटर पहुंच गए। हालांकि ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के लिए मंत्री जी ने 2:15 मिनट पर बैठक से बाहर आने के बाद समय दिया। निमाना गांव के सरपंच अनिल कुमार ने दिए मांग पत्र में स्कूल का अपग्रेड करने, गऊघाट बनवाने, स्टेडियम का निर्माण करवाने, पशु अस्पताल की दीवार मरम्मत, एससी चौपाल कर निर्माण करवाने सहित कई मांगे रखी।

नहरों में नहीं आता पानी
सौंधी और निमाना के ग्रामीणों ने नहरों में पानी न मिलने की समस्या से शासन प्रशासन को अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि नहरों में पानी न आने से जोहड़ भी सूखे हुए है। जब सर्दी के दिनों में जोहड़ों में पानी नहीं है तो गर्मी में उनका हाल ही बेहाल हो जाएगा। पशुओं को पीने का पानी नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन



लिंक रोड को चौड़ा कराने की मांग
पेलपा से निमाना गांव के लिंक रोड़ का चौड़ा करने की मांग निमाना के ग्रामीणों ने पुरजोर ढंग से उठाई। ग्रामीणों ने बताया कि रोड को 18 फुट करने की मांग की गई थी मगर अब रोड को मात्र 12 फुट बनाया जा रहा है जिस पर आए दिन दुर्घटनओं का अंदेशा बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



घर में कैद है हम
बामड़ौला गांव की महिलाओं ने पंचायत मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ को बताया कि उनके घरों के बाहर कीचड़ की भरमार है। हालत यह है कि उन्हें घरों में कैद होकर रहना पड़ रहा है। महिलाओं ने बताया कि गली में कुछ लोगों ने अवैध कब्जे भी किए हुए है। प्रशासनिक अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई है मगर कोई समाधान नहीं निकल सका है।


रात को ही बनाया शौचालय
जिस कम्यूनिटी सेंटर में प्रदेश स्तर की बैठक चल रही थी उसके सामने ही ग्रामीण पाठशाला का शौचालय कई माह से टूटा हुआ था। ग्रामीणों ने इस बात से राहत की सांस ली है कि रात के समय प्रशासनिक अधिकारियों की नींद खुली और शौचालय बना दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ अन्य काम तो पता नहीं कब होंगे मगर उनकी शौचालय की मरम्मत रात को ही करा दी गई है।


छोटूराम प्रतिमा स्थापित कराने की मांग
किसान मसीहा दीनबंधु सर छोटूराम मिशन के अध्यक्ष जगदीश गुलिया ने झज्जर के लघु सचिवालय के बाहर छोटूराम की प्रतिमा स्थापित करवाने की मांगपत्र शासन-प्रशासन को सौंपा। उन्होंने सचिवालय के बाहर पार्क में चबूतरा बनवाकर छोटूराम की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की।

बोले ग्रामीण
1. निमाणा गांव के चंद्रभान ने बताया कि इस तरह से बंद कमरे की मीटिंग में कोई फायदा नहीं हुआ है। गांव की समस्याओं को लेकर तो कोई चर्चा ही नहीं की गई। गांव की सड़क का निर्माण काफी दिन से रुका पड़ा हुआ है।
2. निमाणा गांव के रणबीर का कहना है कि इस प्रकार से पूरे प्रदेश के अधिकारियों को उनके गांव में लाने से उनके गांव का क्या भला हो गया, इसका जवाब मंत्री को देना चाहिए। मंत्री को मीटिंग करनी थी तो खुले मैदान में करते।
3. डाबौदा गांव के बलवान ने बताया कि इस तरह की मीटिंग से क्या होने वाला है। मंत्री ने मीटिंग केवल अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों को गुमराह करने के लिए रखी गई थी, जिसे जनता अब समझने लगी है।

4. निमाणा गांव के लज्जेराम का कहना है कि मीटिंग ने पूरे प्रदेश के अधिकारियों का समय व सरकारी पैसा खराब किया है। इस मीटिंग के निमाणा गांव में रखने का कोई औचित्य नहीं साबित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed