{"_id":"5a624b354f1c1b89268b5569","slug":"191516391221-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजीत पहलवान ने जीता भारत केसरी का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजीत पहलवान ने जीता भारत केसरी का खिताब
Updated Sat, 20 Jan 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
हाल ही में मध्य प्रदेश में हुआ कुश्ती दंगल में छारा अखाड़े का पहलवान संजीत छाया रहा। दमदार प्रदर्शन के बूते संजीत ने नामी-गिरामी पहलवानों को हराकर भारत केसरी का खिताब जीत लिया। जीतकर लौटने पर शुक्रवार को गांव छारा में संजीत का जोरदार अभिनंदन किया गया।
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के गांव करार खेड़ा में गत 15 से 18 जनवरी तक भारत केसरी दंगल का आयोजन हुआ। देशभर के पहलवानों ने इसमें भाग लिया। गांव छारा स्थित लाला दीवानचंद अखाड़े के संजीत पहलवान ने भी जोर आजमाइश की। दंगल में संजीत ने दमदार प्रदर्शन कर हरियाणा के लिए भारत केसरी का खिताब जीता। संजीत ने पहली कुश्ती में मध्य प्रदेश के पहलवान को हराया। दूसरी कुश्ती में रोहतक के मेहर सिंह, तीसरी कुश्ती में अंतरराष्ट्रीय पहलवान प्रदीप (सोनीपत) को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में पंजाब के नामी पहलवान कर्मवीर को हराकर भारत केसरी का खिताब जीता। आयोजकों ने गदा, पटके से उसे सम्मानित किया। शुक्रवार को अखाड़े में पहुंचने पर साथी पहलवानों और ग्रामीणों ने संजीत का अभिनंदन किया। इस मौके पर सुनील चौटीवाला, हरियाणा केसरी मोहित आदि पहलवान भी मौजूद थे।
मूलत: गांव चांदपुर (झज्जर) निवासी 19 वर्षीय पहलवान पिछले 10 साल से कुश्ती का प्रशिक्षण ले रहा है। इससे पहले भी वह राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर जिले का मान बढ़ा चुका है। एशियन कैडेट में गोल्ड, जूनियर नेशनल में सिलवर व ब्रांज आदि मेडल जीत चुका है। संजीत ने अपनी जीत का श्रेय कोच आर्य वीरेंद्र और अभिभावकों को दिया और कहा कि भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं में जीत दर्ज करना उसका लक्ष्य रहेगा।