{"_id":"594826284f1c1bb46b8b45ae","slug":"191497900584-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"5 हजार मीटर दौड़ में संजय ने जीता सोना, ग्रामीणों ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5 हजार मीटर दौड़ में संजय ने जीता सोना, ग्रामीणों ने किया सम्मानित
Updated Tue, 20 Jun 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
हाल ही में पंजाब में हुई नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मांडोठी का लाल संजय छाया रहा। संजय ने 5 हजार मीटर दौड़ में सबसे तेज दौड़ कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। जीतकर लौटे संजय का सोमवार को जोरदार अभिनंदन किया गया।
पंजाब के जालंधर स्थित लवीली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में हुई इस प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों ने भाग लिया। मांडोठी निवासी संजय पुत्र कुलदीप ने भी इसमें अपना दम दिखाया। संजय ने 5 हजार मीटर की दौड़ में भाग लिया और सबसे तेज दौड़कर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। उसकी जीत से उसके गांव मांडोठी में खुशी की लहर दौड़ गई। सोमवार को गांव में एक समारोह का आयोजन हुआ। पार्षद संदीप राठी की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वीरेंद्र बुल्लड़ समेत तमाम ग्रामीणों ने संजय का अभिनंदन किया। सतपाल सरपंच भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
संजय एक गरीब परिवार से होते हुए भी बुलंद हौसला रखने वाला खिलाड़ी है। समारोह में बुल्लड़ पहलवान व संदीप पार्षद ने संजय को नोटों की माला पहनाकर स्वागत किया। भीम राव अंबेडकर समिति की ओर से जयनारायण ने ट्राफी से स्वागत किया। इस मौके पर महेंद्र, बाले, लीलाराम, जयनारायण, धर्मे, साहबे, ईश्वर, नफे सिंह, छोटूराम धर्मशाला से रामफल मालिक, सूरत मालिक, रविंद्र, तनु, निखिल, सोनू, लीला, बाबा आदि मौजूद थे।