फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   19 lakh embezzled by selling donated blood in Jhajjar

दान के खून पर डाका: डोनेट ब्लड बेचकर किया 19 लाख का गबन, तीन साल से गड़बड़ी कर रहा था लेखाकार; बड़ा खुलासा

Sun, 28 Jun 2026 09:33 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, झज्जर
अमर उजाला नेटवर्क, झज्जर Published by: Sharukh Khan Updated Sun, 28 Jun 2026 09:33 AM IST
सार

झज्जर में दान का खून बेचकर 19 लाख का गबन करने का मामला सामने आया है। पिछले तीन साल में 19 लाख 14 हजार 800 रुपये के गबन का आरोप है। विभाग ने इस गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है।

विज्ञापन
19 lakh embezzled by selling donated blood in Jhajjar
donated blood - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

स्वास्थ्य विभाग को रक्तदान में मिले खून को बेचकर उसकी राशि गबन करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सिविल अस्पताल के ब्लड बैंक में कार्यरत लेखाकार ने ही खून के बदले निजी अस्पतालों से मिलने वाली राशि को अपने खाते में जमा कराकर यह घोटाला किया है। उस पर पिछले तीन साल में 19 लाख 14 हजार 800 रुपये के गबन का आरोप है। विभाग ने इस गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार निजी अस्पतालों में भर्ती मरीजों को सरकारी ब्लड बैंक से रक्त उपलब्ध कराने के बदले निर्धारित सरकारी शुल्क लिया जाता है। यह राशि सरकारी खाते में जमा की जानी थी, लेकिन आरोप है कि लेखाकार अखिल ने पिछले तीन वर्षों में एकत्रित राशि का बड़ा हिस्सा बैंक में जमा नहीं कराया।
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि वर्ष 2023-24 में प्राप्त 10 लाख 97 हजार 700 रुपये में से केवल 82 हजार 500 रुपये जमा हुए, जबकि 10 लाख 15 हजार 200 रुपये जमा नहीं कराए गए। वर्ष 2024-25 में प्राप्त 7 लाख 34 हजार 700 रुपये में से 2 लाख 37 हजार 600 रुपये जमा हुए और 4 लाख 97 हजार 100 रुपये की राशि गायब मिली।

वहीं, वर्ष 2025-26 में प्राप्त 5 लाख 90 हजार 600 रुपये में से केवल 1 लाख 88 हजार 100 रुपये जमा किए गए और शेष राशि बैंक खाते में नहीं पहुंची। एक अन्य खाते की भी जांच जारी है।
विज्ञापन

चार्ज बदलने के बाद खुला मामला
रिपोर्ट के अनुसार, 6 मई 2025 को उप सिविल सर्जन (एड्स) ने ब्लड बैंक से राशि संग्रहण का कार्य अखिल से लेकर डाटा मैनेजर-कम-अकाउंटेंट राजीव को सौंपने के आदेश जारी किए थे। आरोप है कि अखिल ने चार्ज देने में आनाकानी की और हटाए जाने के बाद भी मार्च 2026 तक राशि संग्रह का कार्य करता रहा। मार्च 2026 में वित्तीय वर्ष की क्लोजिंग के दौरान रिकॉर्ड और बैंक लेन-देन की जांच में अनियमितताएं सामने आईं। इसके बाद मामले की विस्तृत जांच शुरू की गई।

बैंक स्टेटमेंट से सामने आया तीन वर्षों का हिसाब
जांच समिति ने संबंधित बैंक खातों की स्टेटमेंट और रसीद पुस्तकों का मिलान किया, जिसमें राशि जमा करने और प्राप्त राशि के बीच अंतर मिला। संदेह होने पर पिछले वर्षों के रिकॉर्ड भी खंगाले गए, जिसके बाद तीन वर्षों में करीब 19 लाख रुपये से अधिक के गबन का खुलासा हुआ। जांच समिति ने अखिल को वित्तीय रिकॉर्ड और कैशबुक प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे, लेकिन उसने रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं कराया।

अखिल के पूरे कार्यकाल की होगी विशेष ऑडिट
अखिल ने 16 सितंबर 2019 को एनएचएम में लेखाकार के रूप में कार्यभार संभाला था। ऐसे में विभाग ने उसके पूरे कार्यकाल की विशेष ऑडिट कराने की सिफारिश की है। जांच समिति ने आशंका जताई है कि रिकॉर्ड की जांच में आगे और भी अनियमितताएं सामने आ सकती हैं।

इस मामले में जांच कमेटी अपनी जांच अभी कर रही है। जांच कमेटी ने कर्मचारी को अपनी बात रखने के लिए दोबारा समय दिया है। इससे पहले भी उसे बुलाया गया था, लेकिन वह आया नहीं। कमेटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।-डॉ. मंजू कादियान, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed